नई दिल्ली. आजकल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ना केवल पेशन बन गए हैं बल्कि फैशन के रूप में भी चलन में है. हर व्यक्ति अपने बच्चे को अंग्रेजी मीडियम स्कूल में दाखिला करना चाहता है. गार्जियन के इसी मंसूबे का इंग्लिश मीडियम स्कूल खूब फायदा उठाते हैं. फीस की लुटाई से लेकर तरह-तरह के फॉर्मूला को अपनाकर स्कूल आपकी जेब ढीली करते रहते हैं. ऐसे में मान्यता प्राप्त के साथ-साथ गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय भी खूब चलन में हैं जो अपने आपको मान्य बता कर आपसे पैसे ऐंठते हैं.
ऐसे स्कूलों के खिलाफ सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने कड़ी कार्रवाई करने का मन बना लिया है. सीबीएससी ताजा जारी गाइडलाइन में कहा है कि जिन स्कूलों की मान्यता नहीं है उन्हें बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा. अभी तक सीबीएसई गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ भी नरमी बरतता आ रहा है. लेकिन इस बार सीबीएसई ने अपनी नई गाइडलाइन जारी कर दी. सीबीएसई ने पेरेंट्स को मान्यता से जुड़े स्कूलों की सूची देखने के लिए अपनी साइट पर स्कूल का स्टेटस देखने की सलाह दी है. इस साइट पर सीबीएसई ने मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची भी जारी की है.
एडमिशन लेने से पहले ऐसे चेक करें स्कूल की मान्यता
- सबसे पहले सीबीएससी की वेबसाइट www.cbseaff.nic.in को ओपन करें
- बाईं ओर ‘लिस्ट ऑफ एफिलेटेड स्कूल ऑन टुडे, पर क्लिक कीजिए
- जो विकल्प सामने आए उस में से किसी एक को चुनिए
- कीवर्ड या स्टेट वाइस विलकप को भी चुन सकते हैं.
इसके बाद सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची सामने आ जाएगी और आप आसानी से जान पाएंगे कि कौन सा स्कूल आपके लिए ठीक रहेगा? किसकी मान्यता है और किसकी नहीं है?

Add Comment