कोरोना वायरस के कारण देश में लॉक डाउन चल रहा है और इसके चलते कई लोगों का रोजगार छूट गया है. बिजनेस ठप पड़ गया है. ऐसे में पैसों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. यदि आप भी इन समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं तो भारत सरकार की जॉब दिलाने वाली साइट नेशनल करियर सर्विस आपको जॉब का विकल्प दे रहा है. नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर घर से ही काम करने वाली नौकरियां उपलब्ध है.
आपकी जॉब छूट गई है और जॉब की तलाश में हैं तो नेशनल करियर सर्विस पर रजिस्टर कर घर बैठे आप रोजगार पा सकते हैं. और पैसे कमा सकते हैं.
दरअसल भारत सरकार के करियर पोर्टल नेशनल करियर सर्विस ने अपनी साइट पर रोजगार संबंधी एक विज्ञापन जारी किया है. विज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अगर आप लॉक डाउन का उल्लंघन करेंगे तो कोरोनावायरस से लड़ने में सरकार सफल नहीं हो पाएगी. इसलिए आप कोरोना वायरस के संक्रमण से बचना चाहते हैं तो वर्क फ्रॉम होम को हां कहें और घर से बाहर निकलने से परहेज करें.
ऐसे करें अप्लाई
जॉब के लिए चिंतित है तो चिंता छोड़ दीजिए और वर्क फ्रॉम होम पाने के लिए नीचे दी प्रक्रिया को फॉलो कीजिए.
-वर्क फ्रॉम होम पाने के लिए आपको गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के वेबसाइट में नेशनल करियर सर्विस में जाकर अपने डिटेल भरना होगा.
- आपको बता दें कि इस लिंक https://www.ncs.gov.in/ में जाकर आप वर्क फ्रॉम होम जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
- वेबसाइट के होम पेज में दाहिने तरफ आपको लॉग इन से उपर एक छोटा बैनर ब्लिंक करते दिखेगा.
- इस बैनर में तीन अलग-अलग तरह के ऑप्शन दिए गए हैं
- पहले ऑप्शन में NCS News Letter, दूसरे में Create Video Profile for Job Seeker और तीसरे ऑप्शन में Work From Home Jobs दिखेगा
- Work From Home Jobs में आप जैसे ही क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा ( https://www.ncs.gov.in/Pages/Search.aspx?jn=Rca60ftwa7Shl5sf%2BN3uPiA4xhsGPfD3lhvOWErxqp4%3D&V=6gqhwycyVHE%3D )
- इस पेज में जाकर आपको अपना डिटेल भरन होगा.
- आपको बता दें कि इस फॉर्म में सबसे पहले आपसे Keywords भरने को बोला जाएगा, जिसमें आपको जॉब का नेचर भरना होगा यानी जिस सेक्टर में आप काम करना चाहते है. जैसे डाटा इंट्री, एकाउंट, सेल्स आदि.
- इसके बाद आपको जॉब का स्थान भरना होगा जहां आप काम करना चाहते हैं
- अगले ऑप्शन में आपको अपनी सैलरी भरनी होगी जो आप पाना चाहते है कंपनी से, फिर संस्थान को भरें. आप प्राइवेट जॉब चाहते हैं या गर्वनमेंट जॉब, ऑप्शन में सलेक्ट कर लें.
- यहां आपको बहुत सारे सेक्टर में जॉब करने की सुविधा दी गई है जैसे होटल, फूड सर्विस, कैटरिंग, इंटरनेश्नल संस्था, हॉउसहोल्ड और डोमेस्टीक, ऑपरेशन और सपोर्ट, एग्रीकल्चर, आर्ट समेत अन्य.
- यहां आपको शिफ्ट की भी जानकारी देनी होगी. आप किस शिफ्ट में काम करना पसंद करेंगे.
- अन्य डिटेल को भरने के बाद आपको दिव्यांगता के बारे में बताते हुए अपने फार्म को सबमिट कर देना होगा.( साभार)

Add Comment