सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोना के बढ़ते संक्रमण और उसकी चेन तोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जिले में 14 थाना क्षेत्रों में 57 स्थानों पर आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाये जाने के चलते चिन्हित स्थानों को आग्रमि आदेशों तक हाॅट-स्पाॅट घोषित करते हुए कन्टेंनमेंट की कार्रवाही करने के निर्देश दिए है.
इन थाना के क्षेत्रों में हुई कंटेंमेंट कि कार्रवाई
- थाना देवबन्द,
- थाना गगालहेड़ी,
- थाना कुतुबशेर,
- थाना चिलकाना,
- थाना मण्डी,
- कोतवाली नगर,
- कोतवाली देहात,
- थाना जनकपुरी,
- थाना रामपुर मनिहारान,
- थाना फतेहपुर,
- थाना नांगल,
- नकुड़ कोतवाली, थाना गागलहेड़ी तथा कोतवाली सदर बाजार.
इन क्षेत्रों में लगी पाबंदी
- थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत न्यू माधोनगर काका हलवाई वाली गली, किशन पुरा राकेश टाकिज के सामाने, नुमाईश कैम्प,नवयुग बारात घर के बराबर वाली गली, नुमाईश कैम्प,संत नगर ओली एण्ड आर स्कूल के पास, गली नं0 ए-4 गोपाल नगर, न्यू गोपाल नगर मधु का राशन डिपो वाली गली व लिंक रोड़ तीरथ नर्सिंग होम,
- थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के अन्तर्गत बारू का मौहल्ला, मेन रोड़ ग्राम नल्हेडा गाजी व गडरियों वाली गली गागलहेड़ी,
- थाना मण्डी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गली नं0-4 सम्राट विक्रम कालोनी, 8/4169 मदन कालोनी चिलकाना रोड़, कोठी नं. 1 पारस पैलेस जैन बाग के पीछे, 8/1493/2 चाणक्य कालोनी, 62/52 हुनमान मंदिर वाली गली माधो विहार कालोनी,
- थाना कुतुबशेर क्षेत्र के अन्तर्गत कांग्रेस कमेटी के पास वाली गली गुरूद्वारा रोड़, पुरानी टंकी के पास राधा कृष्ण कालोनी, गली नं. 8 गुप्ता सीमेंट वाली गली शारदा नगर, सुभाष नगर हलवाई के सामने, जाटव नगर नाला पटरी के पास वाली गली, ज्योति बिहार राम मंदिर के पास व मौ0 अन्सारियान छोटा इमामबाडे के पास,
- थाना देवबंद क्षेत्र के अन्तर्गत साधारणपुर,
- थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के अन्तर्गत रोहित के मकान वाली गली ब्लाक कालोनी,
- थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत नौरंगपुर,
- थाना फतेहपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मुजफ्फराबाद, संतनगर कस्बा छुटमलपुर, ग्राम फतेहपुर भादो व ग्राम जयसिंह,
- थाना नकुड़ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम शुक्रताल,
- थाना नागंल़ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम ताजपुर,
- थाना चिलकाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाजियों वाली गली ग्राम चालाकपुर, चैक वाली गली मौ. जाकिर हुसैन चिलकाना व जयनाथ वाली गली मौ0 मैन बाजार कस्बा चिलकाना,
- थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अन्तर्गत दयावती स्कूल के पास गौरव विहार कालोनी,गली नं. 2 तेलीपुरा, गली नं. 7 दत्तौली राघंड व गली नं 3 हलालपुर,
- थाना जनकपुरी क्षेत्र के अन्तर्गत नंद वाटिका, गणपति विहार जनता रोड़, किशन हलवाई वाली गली गणेश चैक, बेरीबाग, शांति नगर, म.नं.-ए-28 वाली गली दामोदर पुरी तथा
- थाना सदरबाजार क्षेत्र के अन्तर्गत गुडडू राज बिल्डर के पास नवीन नगर, सेंट मेरी स्कूल के पास रोहित मेडिकल स्टोर के सामने पूजा पुरम, लालचंद का मकान गलीरा रोड़, पार्वती धाम कालोनी निकट साहिब जी नगर, खेमका सदन के पास मिशन कम्पाउण्ड, पुराना आवास एवं विकास निकट हरि मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर के पास वैशाली विहार, मं.नं. 112 वाली गली जे.जे.पुरम, मं.नं. 630 वाली गली पैरामाउण्ट, शिव मंदिर से पहले वाली गली हकीकतनगर, गोविंदनगर, सेंट मेरी स्कूल के पास रोहित मेडिकल स्टोर के सामने वाली गली, कब्रस्तिान वाली गली पंजाबी बाग, निकट इन्फैक्ट स्कूल बंसत विहार.
कैसे होगी पहचान किसको होगी अनुमति
इन हाॅट-स्पाॅट वाले क्षेत्रों में बल्ली लगा कर चिन्हित कर दिया गया है. इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी/स्वस्थ्यकर्मी/सफाईकर्मी/ दैनिक आपूर्तिकर्मी तथा जिला प्रशासन के द्वारा अनुमन्य व्यक्ति को छोड़कर अन्य सभी का प्रवेश व निकास पूर्णतया प्रतिबंध किया गया है. हाॅट-स्पाॅट क्षेत्रों में जारी किये गये समस्त पास एवं अनुमति पत्र निरस्त कर दिये गये है.
नियमों का होगा उल्लंघन तो होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए है कि प्रभावित स्थानों पर हाॅट-स्पाॅट का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्रवाही की जाए.

Add Comment