भारत में कोरोनावायरस के डबल म्यूटटेंट पर भारतीय टीका बेहद असरदार है. यह कहना है विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन का. उन्होंने कहा कि भारत में कोरोनावायरस के खिलाफ बनाया गया कोई भी ठीक का लोगों को संक्रमण के खतरे से सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है. अभी तक एक भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है कि टीका लगवाने के बाद कोई व्यक्ति गंभीर रूप से संक्रमण का शिकार हुआ हो.
कोरोना के डबल म्यूटेंट पर जानकारी देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि डबल म्युटेंट वायरस बेहद संक्रामक है और लोगों में काफी तेजी से फैलता है लेकिन यह वैरीअंट वैक्सीन प्रतिरोधी नहीं है. कहने का मतलब है कि कोरोनावायरस वैक्सीन इस वैरीअंट पर पूरी तरह से कार्य करने और लोगों को बचाने में सक्षम है.
बचाव का एकमात्र तरीका, लगवाएं टीका
भारत में कोरोना के अचानक बढ़े मामलों से पर्दा हटाते हुए डॉक्टर सौम्या ने कहा कि इस विस्फोट के पीछे कोरोना का नया वेरिएंट बी.1. 617 है जो बहुत ही ज्यादा संक्रामक और घातक है. इससे बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है. उन्होंने कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे का जिक्र करते हुए कहा कि यह शरीर में एंटीबॉडी के सृजन को पूरी तरह बाधित कर देता है और पूरी तरह से अपना स्वरूप बदलता रहता है. यानी तेजी से डबल म्युटेंट हो जाता है.
भारत में अक्टूबर 2020 में मिला था ब्रिटेन का डबल म्युटेंट वेरिएंट
डॉ सौम्या ने आगे कहा कि कोरोनावायरस का नया वेरिएंट बी.1.617 अक्टूबर 2020 के दौरान भारत में पाया गया था. यही वैरीअंट भारत में रोजाना लाखों लोगों को अपना शिकार बना रहा है. उन्होंने कहा कि बी.1.617 तेजी से म्युटेंट भी कर रहा है जो लोगों के लिए घातक साबित हो रहा है. लगातार हो रहे म्यूटेशन की वजह से कोरोनावायरस ज्यादा खतरनाक रूप लेता जा रहा है.
ब्रिटेन का वेरिएंट ख़तरनाक स्थिति के लिए जिम्मेदार
भारत के पंजाब और गुजरात में संक्रमण के लिए मुख्य तौर पर ब्रिटिश वैरीअंट को जिम्मेदार माना जा रहा है जबकि महाराष्ट्र में डबल म्यूटेंट वैरीअंट और दिल्ली में ब्रिटिश और डबल मिलिटेंट दोनों वैरिंट देखे गए हैं. सरकार आधिकारिक रूप से भारत में तबाही मचाने के लिए दूसरी लहर को भले ही जिम्मेदार मानती हो लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन डबलमेंट वैरीअंट को जिम्मेदार मानती हैं.
लोगों की मौत के लिए लापरवाही जिम्मेदार
डॉक्टर सौम्या ने भारत में बढ़ते संक्रमण के मामले और मौत के लिए सिर्फ कोरोना के नए वेरेंट कोई जिम्मेदार नहीं ठहराया बल्कि इसके लिए लोगों की लापरवाही को भी जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा लोगों ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा और मास्क पहनना छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि पर्याप्त लोगों को वैक्सीन लगाए जाने तक हमें डटकर कोरोना वायरस की दूसरी लार का सामना करना होगा.




Add Comment