लखनऊ. वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देशभर में हाहाकार मचा हुआ है. प्रतिदिन संक्रमितो का आंकड़ा 217000 से ऊपर का पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश में भी यह आंकड़ा प्रतिदिन 20 हजार के करीब पहुंच गया है. कोरोना के बढे आंकड़ों ने सरकार की नींद उड़ा दी है. लोगों के चेहरे पर बेचैनी और शंकाओं के बादल छाए हुए हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए राज्य में कठोर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूरे प्रदेश में कंप्लीट लॉकडाउन का फैसला लिया है. इतना ही नहीं जिन राज्यों में संक्रमण के मामले अधिक हैं वहां रात का कर्फ्यू लगाने का निर्णय भी सरकार ने लिया है. शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक में कोरोना से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना से संक्रमित है और सेल्फ आइसोलेशन में है. बावजूद इसके मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश कठोर फैसला लेने वाला राज्य बन गया है. देश के कई राज्यों में रात का कर्फ्यू लगाया गया है. उत्तर प्रदेश में कोरोना मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गया है.
कोरोना पर मुख्यमंत्री का कठोर फैसला
-यूपी के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को तालाबंदी रहेगी.
-जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार दफ्तर बंद रहेंगे. -सरकार द्वारा व्यापक सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा.
-रविवार के दिन केवल स्वच्छता सैनिटाइजेशन और आपातकालीन सेवाओं को ही संचालित किया जाएगा. इसके लिए जरूरी जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे.
-प्रदेश में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा. बिना मास्क पकड़े जाने पर पहली बार ₹1000 का जुर्माना और दूसरी बार बिना मास्क पकड़े जाने पर ₹10000 से अधिक का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है.




Add Comment