देशभर में संक्रमण की दूसरी लहर के बीच तीसरी लहर की चर्चा जोर पकड़ रही है. प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था और तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जिलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री ने इटावा और कानपुर जिलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा संकेत देते हुए कहा कि तीसरी लहर से पहले 10 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को कोरोना वैक्सीन लगा दी जाएगी.
पत्रकारों से रूबरू हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से सतर्क है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मई महीने के अंत तक कोरोनावायरस की दूसरी लहर खत्म होने की संभावना जताई.
सीएम ने कहा कि तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. तीसरी लहर आने के पहले प्रदेश के 10 साल या इससे कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि तीसरी लहर आने के पहले सभी जिलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 100-100 पीडियाट्रिक बेड वाले वार्ड की व्यवस्था की जा रही है. यहां बाल चिकित्सा, बिस्तर, ऑक्सीजन के साथ एनआईसीयू के लिए 100 बेड, जिला अस्पतालों में 20 से 25 एनआईसीयू बेड और ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ सामान्य सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी अस्पतालों या सरकार के कब्जे वाले अस्पतालों में मरीजों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है. साथ ही मरीजों को भोजन भी मुहैया कराई जा रही है. जिलों में कम्युनिटी किचन भी शुरू किए गए हैं ताकि रेहड़ी पटरी वाले,रिक्शा चलाने वाले और मरीजों के परिजनों को दिन में दो बार भोजन मिल सके.
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 20 दिनों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख से घटकर 94 हज़ार हो गई है. प्रदेश में कोरोनावायरस की पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.4 फ़ीसदी दर्ज किया गया है. जान लेना महत्वपूर्ण है कि कोरोनावायरस की तीसरी लहर के दौरान बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की आशंका जताई



Add Comment