उत्तर प्रदेश का सहारनपुर. पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंचे. कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और फिर निकल पड़े जमीनी हकीकत जानने. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनानाथ ने सहारनपुर दौरे के दौरान विकास खण्ड सरसावा के ग्राम सुराना में होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड-19 मरीजों से सीधी बात की. इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे ग्राम पंचायत बलवन्तपुर/सलेमपुर के ग्राम पंचायत घर में पहुंच कर निगरानी समिति के सदस्यों और स्वास्थ्यकर्मियों से सीधे संवाद किया.
विकास खण्ड सरसावा के गांव सौराना में होम आईसोलेशन में रह रहे सुमित कुमार पुत्र सतपाल और शुभम पुत्र ब्रजपाल के दरवाजे पर कोविड-19 के कंटनमेंट क्षेत्र की बैरीकेट्स देखकर शोभित और श्री शुभम से उनका हाल जाना.
मुख्यमंत्री और रोगियों का संवाद
मुख्यमंत्री - आपका स्वास्थ्य कैसा है ?
सुमित - मैं कोरोना पीड़ित हॅू और होम आईसोलेशन में हॅू .
मुख्यमंत्री - आपको कोरोना की मेडिकल किट मिली.
सुमित - जी हाॅ, मिल गई.
मुख्यमंत्री- कोरोना के चलते दोनों अलग-अलग रूम में रहते है ना.
सुमित - जी हाॅ
मुख्यमंत्री - इस क्षेत्र में सैनिटाईजेशन की कार्यवाही कभी हुई है.
सुमित - होती रहती है.
मुख्यमंत्री - होती रहती है. और कोई समस्या, ये ही हम हालचाल लेने को आये थे, सावधानी रखिये, और अपने परिवार के सभी लोगों को भी कोरोना के प्रति सर्तक करिये. किसी को भी न होने पाये, इंफेक्शन को रोकिये.
मुख्यमंत्री - वैक्सीन लिया कि नहीं लिया,
सुमित - नहीं लिया
मुख्यमंत्री - अब रजिस्ट्रेशन कराकर एक महिने बाद तब वैक्सीन लेना है.
मुख्यमंत्री ने इसके बाद ग्राम सौराना के होम आईसोलेशन में रह रहे शुभम पुत्र ब्रजपाल के घर पर पहुंचकर हाल-चाल जाना.
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला ग्राम पंचायत बलवंतपुर/सलेमपुर में स्थित आईसोलेशन सेंटर पर पहुचा आईसोलेशन सेंटर की व्यवस्था को देखकर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती पूनम से जानकारी हासिल करते हुए होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों को सुबह और शाम समय से खाना उपलब्ध कराये जाने पर ग्राम प्रधान के प्रयासों की सराहना की पंचायतघर मंे मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियांे और निगरानी समिति के सदस्यांे से बाहर से आने वाले लोगांे, लक्षणयुक्त तथा कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित मरीजांे की देखभाल और पहचान के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि घर-घर जाकर स्क्रीनिंग का कार्य किया है। स्क्रीनिंग करके चिन्हित करना कि लक्षण है यथा खांसी, बुखार, जुकाम या हरारत भी है। ऐसे लोगों को समय से मेडिकल किट उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निगरानी समिति का कार्य इसलिए भी प्रशंसनीय है कि ऐसे परिवारांे के पास अलग रहने का कमरा और टायल्ट है तो घर में रखिये। नही ंतो होम आईसोलेशन में पंचायत घर में रखिये। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने घर से भोजन लाने में सक्षम है, सही है। वरना होम आईसोलेशन सेंटर में सरकार की तरफ से भोजन की व्यवस्था की जायेंगी। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों की सूची लेखपाल के माध्यम से अथवा सेक्टर के माध्यम से एकीकृत कोविड कामण्ड सेंटर में उसी दिन भेजी जाए। कोविड कमाण्ड कंट्रोल संेटर से अगले 24 घंटों के अंदर रेपिड रेस्पोंस की टीम यहां आकर लक्षणयुक्त मरीजों का कोविड जांच की जायेंगी। उन्हांेने कहा कि जिन लोगों की कोविड जाॅच पाॅजिटिव आती है और वे सक्षम है तो होम आईसोलेशन में रह सकते है। उन्होंने कहा कि लक्षणयुक्त मरीजों का आरटीपीसीआर जांच भी कराई जाए। लेकिन अगर लक्षण समाप्त नहीं होते है तो ऐसे मरीजों का सीटी स्कैन करवाया जाए। इससे सभी लोग स्वास्थ्य हो जायेंगे। उन्होंने कहा है कि कोरोना और बरसात के मौसम में संक्रमण को रोकने के लिए निरंतर सैनेटाइज, सा-सफाई, फांगिग आदि की कार्यवाही निरंतर चलते रहने की जरूरत है। उन्होंने ग्रमीणों का आह्वान किया कि संक्रमण से निपटने के लिए सभी को मिलकर लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांव के हर घर के प्रत्येक व्यक्ति की जांच करते रहे जिससे हम कोरोना पर नियंत्रण पा सकें। उन्होंने कहा कि जब गांव सुरक्षित होगा तो प्रदेश और देश अपने आप सुरक्षित हो जायेंगा।




Add Comment