एक्सक्लूसिव

जिलाधिकारी ने कोविड-19 का टीका न लगवाने वालो की रिपोर्ट मांगी, कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश का सहारनपुर. वैश्विक महामारी कोरोना के अंत का कोविड-19 टीकाकरण के तहत शुभारंभ किया गया. जिले में सुबह जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया. सबसे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस सोढ़ी ने टीका लगवाया. इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर तकरीबन 500 में से 427 लाभार्थियों को टीके लगाए गए. यानी 84.5% लोग टीका लगवा सके. जबकि विभाग वार कुछ लोग टीका नहीं लगाया. जिलाधिकारी सहारनपुर ने ऐसे लोगों की रिपोर्ट विभागवार मांगी है.

अपने कार्यालय में पूरे दिन का लेखा-जोखा लेते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है उनकी विभाग वार कारण सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें.

जिलाधिकारी ने कार्यालय कक्ष में आयोजित हुये कोविड वैक्सीनेशन लांच कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कहा कि जनपद में 500 के सापेक्ष 427 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ. उन्होने कहा कि जिला चिकित्सालय में 101 के सापेक्ष 78, महिला चिकित्सालय में 100 के सापेक्ष 74, मेडिकल काॅलेज में 100 के सापेक्ष 100, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरसावा में 100 के सापेक्ष 85 और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगोह में 100 के सापेक्ष 90 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया.

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0सोढी ने बताया कि मेडिकल काॅलेज और सरसावा में पोर्टल पर नेटवर्क समस्या के कारण अपलोड करने में दिक्कत का सामना करना पडा. उन्होने कहा कि जिन लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया उन्हे 30 मिनट तक आब्जर्वेशन में रखा गया. जनपद में कहीं पर भी किसी प्रकार की स्वास्थ्य के प्रति कोई अप्रिय घटना नही मिली. कोरोना का टीका लगवाने वाले सभी लाभार्थी बिल्कुल स्वस्थ हैं.

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0सोढी ने सरकार को आभार जताते हुए कहा कि

हम सभी ख्याल रखने के लिए धन्यवाद. जिले में पहली वैक्सीन मुझे लगी है, मैं खुद पर गर्व और भाग्यशाली समझ रहा हॅू. इस अभियान में लगे समस्त चिकित्सकों में उत्साह है और इसे हम एक उत्सव की तरह मना रहे है. इस टीके का कोई साईड इफेक्ट नही है. सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन के नियमों का पूर्णतया पालन करते हुए आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

कड़ी निगरानी और सुरक्षा में हैं टीके

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि

वैक्सीन की पूरी सुरक्षा के साथ ही जगह-जगह सी.सी.टी.वी. कैमरों व पुलिस सुरक्षा में निगरानी की जा रही है. सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों को पूर्णतया पालन करते हुए टीकाकरण कराया गया. टीकाकरण अभियान बहुत ही मानवीय और महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित है जिसे सबसे ज्यादा जरूरत है, उसे सबसे पहले कोरोना का टीका लगाया जा रहा है. सभी स्थानों पर सुरक्षा प्रबन्धों के साथ चिकित्सा प्रोटोकाल को ध्यान में रखा गया. स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए है कि कहीं कोई समस्या हो तो सम्बधिंत नोडल अधिकारी या मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल अवगत करायें.

उन्होंने आगे कहा कि

जनपद में जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, राजकीय मेडिकल काॅलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरसाव व गंगोह सहित 05 स्थानों पर टीकाकरण का कार्य सकुशल सम्पन्न कराया गया. अभियान मे कहीं कोई ढिलाई नहीं बरती गयी.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध