उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के श्मशान घाट हादसे पर उत्तर प्रदेश सरकार एक के बाद एक कठोर फैसले ले रही है. 3 जनवरी को गाजियाबाद के मुरादनगर में हुई दुर्घटना के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार देर शाम तक एक जूनियर इंजीनियर और ठेकेदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. मंगलवार की सुबह होते होते सुबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर रासुका लगाने के आदेश जारी कर दिए.
सीएम योगी आदित्यनाथ यहीं पर नहीं रुके उन्होंने हादसे में हुए नुकसान की वसूली दोषी इंजीनियर और ठेकेदार से करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने का आदेश दिया है. पीड़ित परिवार को राहत के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
जान लेना महत्वपूर्ण है कि हादसे में फरार चल रहे ठेकेदार अजय त्यागी पर पुलिस ने ₹25000 का इनाम रखा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
क्या थी घटना
गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट पर श्रद्धांजलि देने आए लोगों के ऊपर लेंटर गिर जाने से 25 लोगों की जान चली गई और तकरीबन 30 लोग से अधिक घायल हो गए. मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया. बताया जा रहा है कि रविवार को श्मशान घाट पर बारिश से बचने के लिए लोग नए निर्मित लेंटर के पास खड़े थे जो अचानक गिर गया. पूरे घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी शोक संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ व्यक्त की थी.

Add Comment