देहरादून/ उत्तराखंड. देवभूमि उत्तराखंड में कोरोना काल में मास्क ना पहनना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया. अक्सर पुलिस को देखकर मास्क को नाक के ऊपर चढ़ाने वाले लोगों के लिए यह खबर जरूरी हो गई है. उत्तराखंड पुलिस ने 3 लाख लोगों को मास्क ना पहनने पर दंडित किया है.
देश में लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के लिए न केवल जागरूकता सरकार द्वारा फैलाई गई बल्कि जोर देकर इसका महत्व बताया गया. बावजूद इसके लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को दैनिक जीवन में नहीं उतारा.
नतीजा यह हुआ की शारीरिक दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 49, 852 और मास्क ना पहनने पर 3,03,448 लोगों पर राज्य की पुलिस ने कार्रवाई की.
पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार के मुताबिक क्वारंटाइन के उल्लंघन पर 942, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 212 लोगों पर केस और चालान की कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि राज्य में 4779 केस पंजीकृत किए गए हैं जिसमें 2 करोड रुपए पुलिस एक्ट, 9 करोड रुपए एमवी एक्ट और महामारी एक्ट के अंतर्गत 4 करोड यानी कुल मिलाकर 15 करोड रुपए जुर्माना वसूल किया गया.
कोरोना काल मे कुछ ऐसी है मित्र पुलिस की स्थिति
लॉकडाउन में मित्र पुलिस के 4646 पुलिस कर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है जिनमें से 4041 पुलिसकर्मी कोरनटाइन टाइम पूरा कर ड्यूटी पर वापस आ गए हैं. राज्य में 1121 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से 765 पुलिसकर्मियों ने महामारी को मात दी है. इनमें से 623 पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिन्होंने ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली है. राज्य में अभी तक 11738 पुलिसकर्मियों का कोविड-19 टेस्ट करवाया गया है.

Add Comment