MOHIT RAI JASWAL
सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोना संक्रमण की गति में थोड़ा ब्रेक लगा है. लगातार डेढ़ सौ से ऊपर रहने वाला कोरोना संक्रमण चार-पांच दिन से सौ के आसपास और सोमवार को 54 पर आकर रुक गया. लेकिन रविवार की तरह ही सोमवार को भी कोरोना से 4 लोगों की जान चली गई.
कोरोना की रफ्तार में कमी आने से जहां जिला प्रशासन और लोगों में राहत है वहीं लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा परेशान कर रहा है. रविवार को चार लोगों की कोरोना से जान गई. यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. कोरोना ने सोमवार को भी सुबह 4 लोगों की जान ले ली. जिले में कोरोना से अब 95 मौतें हो चुकी हैं. जिले में अब तक कोरोना से 6442 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 4963 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे. फिलवक्त जिले में 1330 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो 54 लोगों की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है और 114 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं जबकि 4 लोगों की मौत दर्ज की गई है. जनपद में वर्तमान में 347 हॉटस्पॉट एरिया चिन्हित हैं.
कहां से कितने मरीज
सहारनपुर शहर से 22, देवबंद से 9, नकुड और रामपुर से 5-5, सरसावा से 4, गंगोह, नागल और अन्य स्थानों से 2-2 जबकि बेहट, बलिया खेड़ी और चिलकाना से एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
किन क्षेत्रों से कितने मरीज़
- बसंत विहार और पुलिस लाइन से 2-2 जबकि सेतिया बिहार, नुमाइश कैंप, पठानपुरा, मिशन कंपाउंड, नवाबगंज, मेडिकल कॉलेज, नवीन नगर, भगत सिंह कॉलोनी, शास्त्री नगर, नीलकंठ विहार, देवेंद्र नगर, नगर निगम क्वार्टर, पंजाबी बाग निकट शिव मंदिर, साईं धाम कॉलोनी, शारदा नगर, लेबर कॉलोनी, ज्वाला नगर, जिला अस्पताल और थाना सदर बाजार से एक एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
-देवबंद के तलहेड़ी से 7, चांदपुर और लाजपत नगर से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
-नकुड के मंदौर से 3, फंदपुरी और अंबेहटा से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
-रामपुर के नौरंगपुर से 3 जबकि मोहल्ला गंगाराम और कायस्थान से एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है.
-सरसावा के सलोनी से 2 जबकि एयरपोर्ट और ढंडोली से 1-1 व्यक्ति पॉजिटिव मिला है.
-गंगोह के बाबूरे से दो लोग पॉजिटिव मिले हैं.
-नागल और इशकपुर से 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
-बेहट के माजरी, बलिया खेड़ी के छिदवाना, चिलकाना के सीकरी कला से एक एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है. जबकि अन्य स्थानों से 2 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं.

Add Comment