कोरोनावायरस के चलते देश के हालात खराब है. रोज लाखों केस सामने आ रहे है. हजारों लोग अपना जीवन गांव आ रहे हैं. इस महा संकट के बीच देश की दो सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियां ना केवल एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं बल्कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया है. झगड़े की वजह है टूलकिट. एक बार फिर टूल किट चर्चा में है और देश के लोगों के मन में टूल किट को लेकर सवाल हैं. आइए समझते हैं कि आखिर मामला क्या है?18 मई को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस टूल किट का इस्तेमाल कर कोरोनावायरस संकट के वक्त फायदा उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल कर रही है. वहीं कांग्रेस ने आरोपों को फर्जी बताया और किसी भी तरह के टूलकिट इस्तेमाल से इनकार किया. इतना ही नहीं कांग्रेस ने भाजपा के कई नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है. इतना ही नहीं कोर्ट में भी कांग्रेस मामले को लेकर पहुंची है. कांग्रेस के कोर्ट में पहुंचने पर भाजपा ने तंज कसा है और कांग्रेस से सवाल किया है कि टूलकिट पर जवाब देने की बजाय कांग्रेस केस कर रही है.क्या है टूल किट?संबित पात्रा समेत भाजपा के कई नेताओं ने टूलकिट को लेकर ट्विटर पर ट्वीट किया है और पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. टूलकिट पहली बार आर एस एस के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर में देखी गई थी. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. टूलकिट के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर कोरोनावायरस के इंडियन स्ट्रेन को ‘मोदी स्ट्रेन’ और ‘सुपर स्प्रेडर कुंभ’ जैसे शब्दों और वाक्यों का इस्तेमाल करने को कहा गया है.पूरे मामले को मीडिया के सामने लाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया और लिखा कि मित्रों कांग्रेस का एजेंडा देखिए. इसके बाद संबित हेस्टैग करते हैं और कांग्रेस टूल किट बेनकाब हो गई है, लिखते हैं.वायरल टूल किट में दाहिने कोने में ऊपर की ओर कांग्रेस पार्टी का लोगो नजर आ रहा है. कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से लाशों और अंतिम संस्कार की नाटकिय तस्वीरों का इस्तेमाल करने को कहा गया है. टूलकिट में कहा गया है कि लोगों को ‘सुपर स्प्रेडर कुंभ’ याद दिलाते रहना है. यह जरूरी है क्योंकि यह बीजेपी की हिंदू राजनीति है जो इतना संकट पैदा कर रही है. टूल किट में यह भी कहा गया है कि कुंभ और ईद के बीच में आने से बचें क्योंकि बीजेपी इसका एनकाउंटर करेगी. ईद की बधाई पर कमेंट करने से मना किया गया है.टूल किट में विदेशी पत्रकारों मीडिया प्रकाशनों में भारतीय लेखकों से संपर्क करने के लिए कहा गया है. उन्हें इन मुद्दों पर बातचीत करने के लिए कहने के लिए निर्देशित किया गया. तथाकथित टूलकिट में विदेशी मीडिया का फायदा उठाने का निर्देश दिया गया है. कहा गया है कि विदेशी मीडिया जिस तरह से नाटकीय तस्वीरों का इस्तेमाल कर रही है उनकी रिपोर्टिंग को बढ़ाया जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक वाक्यों का इस्तेमाल करने निर्देश भी टूल किट में दिए गए हैं.यूथ कांग्रेस के ट्विटर पेज को टैग करने वालों की मदद कर निर्देशतथाकथित टूल किट में सिर्फ उन लोगों की मदद के लिए कहा गया है जो इंडियन यूथ कांग्रेस के ट्विटर पेज को टैग कर रहे हो. टूलकिट में अस्पतालों में बेड और अन्य सुविधाओं की जमाखोरी की बात भी कही गई है. कहा गया है कि कुछ अस्पतालों में कुछ बेड ब्लॉक करके रखें और हमारे अनुरोध पर ही उसे रिलीज करें. हर अपील को ट्रैक करें और उसे सोशल मीडिया पर इंडियन यूथ कांग्रेस और उनके अधिकारियों को टैग कर अपील करने को कहें.संबित पात्रा ने राहुल गांधी को लपेटे में लियापूरे मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर निशाना साधा है. संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा”इससे घृणित कहना बहुत कम होगा. राहुल गांधी महामारी का इस्तेमाल पीएम मोदी की छवि खराब करने के लिए करना चाहते हैं. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से म्यूटेंट स्ट्रेन को मोदी स्ट्रेन कहने का निर्देश दिया गया. विदेशी पत्रकारों की मदद से भारत की बदनामी में कोई कसर नहीं छोड़ी.पूरे मामले पर कांग्रेस क्या कहती हैकांग्रेस ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया है साथ ही साथ अपने कार्यकर्ताओं को ऐसा किसी भी दिशा निर्देश दिए जाने से भी इनकार किया है.कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा ने ट्वीट कर भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी 1फेक टूलकिट शेयर कर रही है. पार्टी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ जालसाजी के आरोप में एफआईआर दर्ज करवा रही है.जब हमारा देश को रोना से तबाह हो रहा है उस वक्त बीजेपी राहत देने की वजह बेशर्मी से जल्द शादी कर रही हैपार्टी की ओर से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बीजेपी सेक्रेटरी बीएल संतोष जैसे नेताओं पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग दिल्ली पुलिस से की हैपूरे मामले पर युद्ध कांग्रेस क्या कहती हैपूरे प्रकरण पर इंडियन यूथ कांग्रेस ने बीजेपी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया और एक ट्वीट में लिखा कोरोना को रोकने में भाजपा सरकार नाकाम है. भाजपा सरकार के अपने नेता मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं. भाजपा सरकार अपनों की भी मदद नहीं कर पा रही है. हमने आपकी मदद की. #SOSIYC के योद्धाओं ने आपकी मदद की. यही कांग्रेस है.यूथ कांग्रेस यहीं पर नहीं रुकी पार्टी कि यूथ विंग ने भाजपा पर जनता विरोधी होने का आरोप लगाया और कहाजनता विरोधी नेता नकली और छेड़छाड़ किए गए डॉक्यूमेंट को कांग्रेस की टूलकिट कहकर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. आप लोग लोगों की मदद कीजिए. मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कृपया हमारी हेल्पलाइन 998383 6838 पर संपर्क करें.अब क्या हो रहा हैमीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक कांग्रेस ने पूरे मामले के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है. वही भाजपा ने कांग्रेस पर फिर से हमला बोला है. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता सफाई देने के बजाय केस कर रहे हैं.
कोरोना संकट के बीच अब ये टूलकिट क्या है जिसपर कांग्रेस और भाजपा लड़ाई लड़ रहे हैं?
You may also like
Video : सुनो विधायक जी, सुन रहे हो मंत्री जी: अब बात ‘लठ’ और ‘छितने’ तक पहुंची, देखिए विधायक को जनता ने खूब खरी खोटी सुनाई
सुनो विधायक जी, सुन रहे हो मंत्री जी: अब बात ‘लठ’ और ‘छिदने’ तक पहुंची कोरोना के दौराना चुने जनप्रतिनिधियों से नाराज है उत्तराखंड की...
कोरोना संकट के बीच अब ये टूलकिट क्या है जिसपर कांग्रेस और भाजपा लड़ाई लड़ रहे हैं?
कोरोनावायरस के चलते देश के हालात खराब है. रोज लाखों केस सामने आ रहे है. हजारों लोग अपना जीवन गांव आ रहे हैं. इस महा संकट के बीच देश की दो सबसे बड़ी राजनीतिक...
होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों से बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैसे हो
उत्तर प्रदेश का सहारनपुर. पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंचे. कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. अधिकारियों से...
त्रिवेन्द्र अपनी कुर्सी सरकने से अब भी हैं खिसियाए हुए, डोईवाला की सभा से शुरू हुई थी टिप्पणी भाजपा में अंदरखाने तेजी से तैयार हो रहा है त्रिवेन्द्र गुट, जो...
डीआरडीओ ने बनाई कोरोना की दवाई, राजनाथ सिंह और हर्षवर्धन ने की लांच, DRDO ने दिए मन मे उठ रहे सभी सवालों के जवाब
17 मई का दिन कोरोना कॉल में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने डीआरडीओ के मुख्यालय...
उस दवा का पता चल गया है जो ब्लैक फंगल के खतरे को बढ़ा देती है, आप भी जान लीजिए
कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगल इन्फेक्शन चर्चा में है. ब्लैक फंगल इन्फेक्शन के बढ़ते मामलों ने आम आदमी से लेकर सरकार तक की चिंताएं बढ़ा दी हैं. कोरोना से...
Uttar pradesh में अब 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू, मुख्यमंत्री ने कर्फ्यू आगे बढाने की वजह बतायी, बड़े बदलाव के आदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ, फ़ाइल फ़ोटो
आपसी मुठभेड़ में मारा गया वेस्ट यूपी का दुर्दांत अपराधी मुकीम काला, हत्या को अंजाम देने वाले अंशु दीक्षित का भी एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश का चित्रकूट. जेल में कैदियों के बीच जमकर गोलाबारी की सूचना मिली है. सूचना के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दुर्दांत अपराधी मुकीम उर्फ काला...
Good News : भारत में 2 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी, क्लिनिकल ट्रायल को मिली मंजूरी
देश में जल्दी ही 2 साल से लेकर 18 साल तक के उम्र वाले बच्चों को वैक्सिंन देने की योजना है. इस बारे में सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) की...
Viral: कोरोना से मरीज़ की मौत के बाद ई रिक्शा से बॉडी लेकर परिजन पहुंचे श्मशान, सीएमओ मामले से अंजान
उत्तर प्रदेश का सहारनपुर. जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में एक मृत शरीर को नुमाइश कैंप श्मशान घाट में बैटरी रिक्शा द्वारा लाया जाना बताया...
RT-PCR को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नयी गाइडलाइन, कुछ बंधनों को खोला गया, बाकी प्रतिबंध जारी
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है. राज्यवार आंकड़ा देखने पर यह गिरावट साफ नजर आती है. संक्रमित होने वालों से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़...
ख़तरनाक डबल म्यूटेंट पर असरदार है कोरोना का टीका, भारत मे कोरोना पर WHO ने बड़ा बयान दिया है
भारत में कोरोनावायरस के डबल म्यूटटेंट पर भारतीय टीका बेहद असरदार है. यह कहना है विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन का. उन्होंने...
उत्तर प्रदेश में बढ़ा म्यूकर माइकोसिस का ख़तरा, लक्षण से लेकर बचाव तक जानिए सब कुछ
कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर में वायरस से ठीक होने के बाद भी मरीजों में पोस्ट कोरोना इफेक्ट सामने आ रहा है. इनमें सबसे ज्यादा घातक फंगस इंफेक्शन है. इस बीमारी...
अफवाह फैलाने के आरोप में पूर्व IAS पर मुकदमा, जवाब में अधिकारी की तीखी प्रतिक्रिया, जानिए पूरा मामला
उत्तर प्रदेश का वाराणसी. अफवाह फैलाने के आरोप में उत्तर प्रदेश के पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. सिंह पर आरोप है कि...
UP : प्रदेश के सभी बॉर्डर सील, बिना आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के एंट्री नहीं
कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर में बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 अप्रैल से ही लॉकडाउन लगा रखा है. रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के...
About the author
admin
Some More
Trending @ Bolvachan
विविध
- Video : सुनो विधायक जी, सुन रहे हो मंत्री जी: अब बात ‘लठ’ और ‘छितने’ तक पहुंची, देखिए विधायक को जनता ने खूब खरी खोटी सुनाई
- कोरोना संकट के बीच अब ये टूलकिट क्या है जिसपर कांग्रेस और भाजपा लड़ाई लड़ रहे हैं?
- कोरोना संकट के बीच अब ये टूलकिट क्या है जिसपर कांग्रेस और भाजपा लड़ाई लड़ रहे हैं?
- होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों से बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैसे हो
- त्रिवेन्द्र और कैबिनेट मंत्रियों की ‘जुबानी जंग’ थामने उतरे ‘दुष्यंत’
- डीआरडीओ ने बनाई कोरोना की दवाई, राजनाथ सिंह और हर्षवर्धन ने की लांच, DRDO ने दिए मन मे उठ रहे सभी सवालों के जवाब
- उस दवा का पता चल गया है जो ब्लैक फंगल के खतरे को बढ़ा देती है, आप भी जान लीजिए
- Uttar pradesh में अब 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू, मुख्यमंत्री ने कर्फ्यू आगे बढाने की वजह बतायी, बड़े बदलाव के आदेश
- आपसी मुठभेड़ में मारा गया वेस्ट यूपी का दुर्दांत अपराधी मुकीम काला, हत्या को अंजाम देने वाले अंशु दीक्षित का भी एनकाउंटर
- History of 13 May : आलोचना और दबाव को दरकिनार कर भारत ने किए दो परमाणु परीक्षण, इतिहास में क्यों ख़ास है आज
- Good News : भारत में 2 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी, क्लिनिकल ट्रायल को मिली मंजूरी
- Viral: कोरोना से मरीज़ की मौत के बाद ई रिक्शा से बॉडी लेकर परिजन पहुंचे श्मशान, सीएमओ मामले से अंजान
- RT-PCR को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नयी गाइडलाइन, कुछ बंधनों को खोला गया, बाकी प्रतिबंध जारी
- ख़तरनाक डबल म्यूटेंट पर असरदार है कोरोना का टीका, भारत मे कोरोना पर WHO ने बड़ा बयान दिया है
- उत्तर प्रदेश में बढ़ा म्यूकर माइकोसिस का ख़तरा, लक्षण से लेकर बचाव तक जानिए सब कुछ




Add Comment