उत्तर प्रदेश का चित्रकूट. जेल में कैदियों के बीच जमकर गोलाबारी की सूचना मिली है. सूचना के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दुर्दांत अपराधी मुकीम उर्फ काला कैदियों की आपसी गैंगवार में मारा गया. अंशु दीक्षित नाम के बंदी ने फायरिंग कर मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ काला को मारा. हालांकि, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अंशु दीक्षित भी मारा गया.
चित्रकूट के जिला कारागार में कई राउंड फायरिंग की सूचना है. कैदियों की गैंगवार में कई राउंड फायरिंग हुई. फायरिंग को रोकने के लिए पुलिस ने भी फायरिंग की. पुलिस फायरिंग में अंशु दीक्षित मारा गया. मुकीम काला समेत तीन लोगों की मौत हुई है. जिले के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं. जिला जेल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
मीडिया में आ रही खबरों में जिला जेल चित्रकूट के मुताबिक जिला जेल चित्रकूट की उच्च सुरक्षा बैरक में निरुद्ध अंशु दीक्षित पुत्र जगदीश जो जिला जेल सुल्तानपुर से प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित होकर चित्रकूट में निरूद्ध है, ने आज सुबह लगभग 10:00 बजे सहारनपुर से प्रशासनिक आधार पर आए बंदी मुकीम काला तथा बनारस जिला जेल से प्रशासनिक आधार पर आए मेराज अली को असलहे से मार दिया तथा पांच अन्य बंदियों को अपने कब्जे में कर लिया .
उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा क्योंकि उसके पास असलहा था. ऐसे में जिला प्रशासन को सूचना दी गई. चित्रकूट के डीएम और एसपी द्वारा पहुंचकर बंदी को नियंत्रित करने का बहुत प्रयास किया गया किंतु वह पांच अन्य बंदियों को भी मार देने की धमकी देता रहा. उसकी आक्रामकता तथा जिद को देखते हुए पुलिस द्वारा कोई विकल्प ना देखते हुए की गई फायरिंग में अंशु दीक्षित भी मारा गया. इस प्रकार कुल 3 बंदी इस घटना में में मरे हैं जिसमें अंशु दीक्षित पुलिस द्वारा जब कि मुकीम काला और मेराजअली को अंशु दीक्षित ने असलहे से मारा है. कारागार में तलाशी कराई जा रही है .जिलाधिकारी तथा एसपी मौके पर मौजूद हैं तथा घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. अन्य विवरण प्राप्त होते ही अवगत कराया जाएगा.फिलहाल कारागार में शांति है तथा स्थिति नियंत्रण में है .




Add Comment