विविध

RT-PCR को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नयी गाइडलाइन, कुछ बंधनों को खोला गया, बाकी प्रतिबंध जारी

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है. राज्यवार आंकड़ा देखने पर यह गिरावट साफ नजर आती है. संक्रमित होने वालों से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ रही है. यह राहत की बात है. हालांकि मृत्यु के आंकड़े अभी परेशान करने वाले हैं . कोरोना संक्रमण का आंकड़ा देश में फिलहाल 21% है. देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा अभी 21 प्रतिशत है. इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज स्पष्ट किया कि अब एक से दूसरे राज्य में जाने के लिए कोरोना की आरटी-पीसीआर टेस्ट की जरूरत नहीं है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने रूटीन प्रेस कांफ्रेंस में आज यह कहा कि कोरोना के मामले 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में घटे हैं. वहीं 13 राज्यों में एक लाख से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, झारखंड, चंडीगढ़ जैसे राज्यों में मामले कम हुए हैं.
देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने भयावह रूप ले लिया है. हालांकि रोजाना आने वाले नये मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी आ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 14 दिनों के बाद संक्रमण के नए मामलों की संख्या घटकर 3.29 लाख रह गयी है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 13 राज्यों में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस है. 6 राज्यों में 50000 से 100000 के बीच और 17 राज्य में 50000 से कम एक्टिव केस है. देश में इस समय पॉजिटिविटी रेट 21 परसेंट है. 26 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15 परसेंट से ज्यादा है. गोवा में यह सबसे ज्यादा 49.6% है. पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटक और राजस्थान में पॉजिटिविटी 30 परसेंट से ज्यादा है. 6 राज्यों में यह रेट 5 से 15 परसेंट है सिर्फ 4 राज्यों में 5 परसेंट से कम लोग संक्रमित मिल रहे हैं.
आईसीएमआर के DG डॉ बलराम भार्गव के मुताबिक 30 अप्रैल को देश में 19.45 लाख टेस्ट किए गए. यह पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा संख्या है. डॉ भार्गव ने कहा कि सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में रैपिड एंटीजन टेस्ट करने की इजाजत है. इसके लिए किसी से मान्यता लेने की जरूरत नहीं. घर में टेस्ट के उपायों का पता लगाया जा रहा है.
सोमवार को 329379 नए संक्रमित केस सामने आए जबकि 355000 संक्रमित लोग ठीक भी हुए. 62 दिनों में यह पहला मौका था जब मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दे दी. इससे पहले 9 मार्च को 17873 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई थी और 20643 लोग ठीक हुए थे. सबसे खास बात यह है कि सोमवार को नए संक्रमितों की संख्या पिछले 15 दिन में सबसे कम है. इससे पहले 26 अप्रैल को 3.19 लाख केस सामने आए थे. पिछले 24 घंटे में 3877 लोगों ने महामारी के चलते अपनी जान गवा दी. इसके साथ ही एक्टिव केस में 30412 की कमी आई है. इससे पहले 9 मार्च को एक्टिव केस में 2909 की कमी हुई थी.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध