देहरादून/उत्तराखंड. पिछले महीने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹144.50 का इजाफा करने के बाद इस माह सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को ₹53 की कटौती की है. कंपनियों ने विमान ईंधन यानी कि एटीएस पर भी 10% दाम घटाया है.
दरअसल, तेल कंपनियां हर महीने समीक्षा के बाद मूल्य अधिसूचना जारी करती हैं. इसके मुताबिक दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर का दाम घटकर सो 805.50 हो गया है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में आई गिरावट के कारण यह फैसला सरकारी तेल कंपनियों ने लिया है. सरकारी कंपनियों के मूल्यों में संशोधन के बाद सरकार पर रसोई गैस की कीमत प्रति सिलेंडर ₹50 घटकर ₹240 रह जाएगी. इसके साथ ही कमर्शियल सिलेंडर जो 19 किलो का होता है उसका दाम 1466 रुपए की जगह घटाकर 1383.50 कर दिया गया.

Add Comment