उत्तर प्रदेश का आजमगढ़. सोशल मीडिया पर कल से एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस ने दुकानदारों की पिटाई की. कारण दुकानदार गुपचुप तरीके से सामान बेच रहे थे.
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन लगा है. केवल जरूरी सेवाओं को ही इजाजत दी गई है. बावजूद इसके प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लॉकडाउन के उल्लंघन की तस्वीरें सामने आ रही है. ऐसी ही एक वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दुकान का शटर बंद कर दुकानदार गुपचुप तरीके से सामान बेच रहा था. शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नियम तोड़ने वाले दुकानदारों की पिटाई की. इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई थी. कुछ लोग घटना को सहारनपुर के रायवाला मार्केट का बता रहे थे, तो कुछ लोगों की राय में यह शामली की घटना थी. वहीं उत्तराखंड के रुड़की की घटना होने का भी दावा किया गया. लेकिन आज तक के मुताबिक यह घटना आजमगढ़ की है.
आज तक के मुताबिक शनिवार के दिन आजमगढ़ शहर कोतवाली के तकिया इलाके में लॉक डाउन का उल्लंघन करने और शटर बंद कर दुकान में सामान बेचने की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों की पिटाई कर दी जिसका वीडियो वायरल हो गया. शटर बंद करके दुकानदार ग्राहकों को गैर जरूरी सामान बेच रहे थे. जैसे ही वहां पुलिस पहुंची शटर खोल खोल कर सारे ग्राहक भागने लगते हैं और मौके पर भगदड़ मच जाती है. ऐसे में दुकानदारों को पुलिस ने पकड़ते हुए उनकी पिटाई कर दी और उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई. इतना ही नहीं पास के ही एक मिनी मॉल में भी कई दर्जन ग्राहक भीड लगा कर खड़े थे. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मिनी मॉल से सभी को बाहर निकाला और सख्त चेतावनी देते हुए lock-down को का पालन करने के लिए कहा.
गौरतलब है कि देश में कोरोनावायरस का संकट गहराता जा रहा है. कई राज्यों में लोक डाउन के जरिए कोरोना को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है बावजूद इसके लोग सड़कों पर बेखौफ घूमते नजर आ रहे हैं. कोविड-19 नियम का भी खुला उल्लंघन हो रहा है. टीवी चैनलों में महामारी के प्रकोप को दिखाया जा रहा है. हर दिन बड़ी संख्या में डेड बॉडी देखी जा रही है. अस्पतालों में जगह नही और मरीजों के परिजन जगह जगह ऑक्सीजन और दवाओं के लिए मारे मारे फिर रहे हैं. लेकिन कुछ लोग इससे बेपरवाह होकर लापरवाही कर रहे हैं, जो घातक सिद्ध हो रही है.




Add Comment