एक्सक्लूसिव

व्हाट्सऐप की 15 मई वाली टेंशन खत्म, जानिए व्हाट्सएप को लेकर सबसे बड़ी अपडेट क्या है?

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को बड़ी राहत दी है. व्हाट्सएप ने प्राइवेसी पॉलिसी के मामले में 15 मई की सीमा को समाप्त कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि अगर यूजर्स शर्त स्वीकार नहीं करते हैं ऐसी स्थिति में भी उनका कोई अकाउंट डिलीट नहीं किया जाएगा. हालांकि कंपनी ने कहा, जो यूजर्स उसकी निजता नीति की शर्तें स्वीकार नहीं करते हैं उन्हें वह अगले कई सप्ताह तक इस संबंध में याद दिलाती रहेगी.

क्या है मामला

व्हाट्सऐप ने नयी पॉलिसी तैयार की है, जिसमें पहले आपको 15 मई तक व्हाट्सऐप की नयी प्राइवेसी पॉलिसी को मंजूर करना था. कंपनी ने इससे जुड़ी नयी गाइडलाइंस तैयार कर ली हैं.

पिछली बार हुए विवाद को देखते हुए कंपनी इस बार पूरी सावधानी बरत रही है. WhatsApp की ओर से नयी प्राइवेसी पॉलिसी की मंजूरी को लेकर डेडलाइन भी तय कर दी थी. तारीख़ थी 15 मई. यूजर्स के सामने यह शर्त रखी थी उन्हें 15 मई तक नयी प्राइवेसी पॉलिसी मंजूर करनी होगी.

पॉलिसी स्वीकार नही तो क्या होगा

WhatsApp ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई यूजर इस पॉलिसी को स्वीकार नहीं करता है, तो उसका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा. यानी उस अकाउंट पर न कोई मैसेज आएगा और न मैसेज भेजा जा सकेगा. इस बार कंपनी इस पॉलिसी को टालने के मूड में बिल्कुल नहीं है.

अगर यूजर्स नयी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करते, तो उनका अकाउंट 120 दिनों के बाद अपने आप बंद हो जाएगा. इसका मतलब यह कि कंपनी की नयी शर्तें नहीं माननेवाले यूजर्स 120 दिनों बाद अपना अकाउंट यूज नहीं कर सकेंगे. नयी पॉलिसी को लेकर कंपनी यूजर्स को नोटिफिकेशन भी दे रही है.

भारत में सबसे अधिक विरोध

WhatsApp की नयी शर्तों का सबसे ज्यादा विरोध भारत में हो रहा है. व्हाट्सऐप की इस नयी पॉलिसी से लोग में नाराज हैं जिसका कारण है, व्हाट्सएप अब अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ ज्यादा डेटा शेयर करने की योजना बना रहा है. हालांकि व्हाट्सएप ने साफ किया है कि ऐसा नहीं होगा, बल्कि यह अपडेट असल में बिजनेस अकाउंट्स से जुड़ा है.

WhatsApp अपने यूजर्स को नयी प्राइवेसी पॉलिसी अपनाने के लिए नोटिफिकेशन भेज रही है. इतना ही नहीं, पॉलिसी को लेकर लोगों के मन में उठ रहे कंफ्यूजन को भी दूर करने की भी पूरी कोशिश कर रही है. पिछले ही ​दिनों कंपनी ने अपने यूजर्स को स्टेटस के माध्यम से लोगों को बताने की कोशिश की थी कि नयी प्राइवेसी पॉलिसी पूरी तरह से सिक्योर है और आपका डेटा बिल्कुल सुरक्षित रहेगा. कंपनी ने यह भी कहा था​ कि यूजर्स के पर्सनल मैसेज हमेशा की तरह एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होंगे और व्हाट्सऐप पर उन्हें सुना या पढ़ा नहीं जा सकता है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध