13 मई वर्ष 2021. इतिहास में बड़ा खास है यह दिन. आज के दिन स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र 1952 में आहुत किया गया था. तारीख थी 13 मई 1952. जान लेना जरूरी है कि 3 अप्रैल 1952 को राज्यसभा का गठन किया गया था. 17 अप्रैल 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया जिसका पहला सत्र 13 मई 1952 को आहुत किया गया. आज ही के दिन दुनिया भर के दबाव और आलोचनाओं को दरकिनार कर भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए. इतिहास के लिहाज़ से आज का दिन बेहद ख़ास है, आइये घटनाओं को भी जान लेते हैं…
इतिहास के पन्नों में13 मई
1830: इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना आज के दिन ही हुई. जिसमें जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने.
1846: अमेरिका और मैक्सिको के बीच टैक्सास को लेकर चल रहे तनाव के बीच कांग्रेस ने युद्ध का ऐलान किया. यह ऐलान अपने इस पड़ोसी देश के खिलाफ था.
1905: भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म आज ही के दिन हुआ था.
1952: स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र आज ही आहूत किया गया.
1960: स्विटजरलैंड का एक खोजी दल हिमालय के धौलागिरी पर्वत पर पहुंचे. ये लोग मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में वहां पहुंचे थे.
1962: सर्वपल्ली राधाकृष्णन आज के दिन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने.
1978: आईएनएस दिल्ली जो देश का पहला ध्वजवाहक जहाज था आज ही सेवामुक्त हुआ.
1981: पोप जॉन पॉल द्वितीय को वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वेयर में तुर्की के एक नागरिक ने गोली मारी. हालांकि, इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए.
1995 : शेरपाओं की मदद और बिना आक्सीजन के ब्रिटेन की महिला और दो बच्चों की मां ने नामे को अंजाम दिया.
1998: आलोचना और दबाव के बावजूद भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए.
2001: भारतीय साहित्य जगत के सबसे प्रसिद्ध नाम आर के नारायण का निधन हुआ था.
2009: यूरोपीय आयोग ने कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल एक अरब यूरो से अधिक का इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया था.




Add Comment