उत्तर प्रदेश में शुक्रवार 30 अप्रैल रात 8:00 बजे से शुरू हुई तालाबंदी अब 17 मई यानी सोमवार सुबह 7:00 बजे तक जारी रहेगी. सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई सुबह 7:00 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है. कोरोना पर कंट्रोल के लिए योगी सरकार ने एक सप्ताह और सशर्त छूट के साथ कर्फ्यू को बढाने के लिए फैसला लिया है.
पहले तालाबंदी 30 अप्रैल शुक्रवार की रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक थी जिसको सरकार ने बढ़ाकर गुरुवार यानी 6 मई सुबह 7 बजे तक कर दी थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव करते हुए सोमवार 10 मई सुबह 7 बजे तक लागू करने का फैसला लिया. अब एक बार फिर सरकार ने अपने फैसले को रिव्यू किया है और लॉक डाउन को सशर्त एक सप्ताह और यानी 17 मई तक बढ़ा दिया है. साथ ही सरकार ने सशर्त छूट को जारी रखने का फैसला लिया है.
जान लेना महत्वपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. पंचायत चुनाव के बाद यूपी के हर गांव में संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. सरकार कोरोना पर कंट्रोल के लिए रात दिन एक किये हुए है. इसी क्रम में सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया है.
सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य में पूरे दो हफ्ते से अधिक का लॉकडाउन हो गया है. कहने का मतलब है कि शुक्रवार 30 अप्रैल से 17 मई तक 16 दिन का लॉक डाउन. सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गांवों में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को तेज करने का निर्देश दिया है. लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान समेत ई-कॉमर्स आपूर्ति को चालू रखा जाएगा.
पिछले आदेश के मुताबिक औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल या आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति, आवश्यक वस्तुओं का परिवहन, ई-कामर्स ऑपरेशन्स, आपात चिकित्सा वाले व्यक्ति और दूरसंचार, डाक सेवा, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया सेवा से जुड़े लोगों को ई-पास लेने की जरूरत नहीं होगी.
उत्तर प्रदेश से पहले बिहार सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर पटना हाईकोर्ट की फटकार के बाद 15 मई तक पूरे प्रदेश मे लॉकडाउन का ऐलान किया था.




Add Comment