विविध

बिना रजिस्ट्रेशन 18+ के लोग नहीं लगवा पायेंगे कोरोना वैक्सीन, रजिस्ट्रेशन का पूरा तरीका जान लीजिए

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद देशभर में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगायी जायेगी. केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने आज सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव को विस्तृत गाइडलाइन (Vaccination Guidelines) के साथ इस संबंध में चिट्ठी भेजी है. कहा गया है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगवाने के लिए पहले ही को-विन (Co-Win) या अरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. उसके बाद ही युवा वर्ग बुक किये गये टाइम स्लॉट में टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवा सकता हैं.

28 अप्रैल से ऑनलाइन होगा स्लॉट बुक

सरकार के इस आदेश के पीछे टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ की आशंका को कारण माना गया है. पहले 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का रजिस्ट्रेशन टीकाकरण केंद्र पर भी हो जाता है, जो अब नहीं होगा. 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से कोविन एप या पोर्टल पर शुरू हो जायेगा. रजिस्ट्रेशन के दौरान ही वैक्सीन के लिए टाइम स्लॉट बुक की जा सकेगी. उसी समय सेंटर पर वैक्सीन दिया जायेगा.

कितनी होगी वैक्सीन के एक डोज की कीमत

भारत में फिलवक्त सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के वैक्सीन कोविशिल्ड और भारत बायोटेक का टीका कोवैक्सीन लोगों को लगाया जा रहा है. सरकार की पूर्व की घोषणा के तहत 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में टीका लगाया जाता रहेगा. वहीं कई राज्यों ने 18 साल से अधिक के लोगों के लिए भी मुफ्त टीके की घोषणा की है. हालांकि राज्य सरकारों को इसके लिए सीधे निर्माताओं से वैक्सीन खरीदनी होगी.
केंद्र सरकार के निर्देश के बाद भारत की दोनों कंपनियों ने अपने वैक्सीन की कीमतें सार्वजनिक कर दी हैं. सीरम इंस्टीट्यूट ने बताया है कि वह राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन की सप्लाइ करेगा. जबकि प्राइवेट अस्पतालों और कोविशिल्ड की एक डोज 600 रुपये में उपलब्ध करायी जायेगी. वहीं भारत बायोटेक राज्य सरकारों को 600 रुपये प्रति डोज के हिसाब से कोवैक्सीन की सप्लाई करेगा. प्राइवेट अस्पतालों को कोवैक्सीन की एक डोज 1200 रुपये में मिलेगी.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले cowin.gov.in पर जाकर लॉगिन करें.

लॉगिन के लिए आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर एंटर करना होगा.

इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा.

सही जगह पर ओटीपी दर्ज कर एंटर कर दें.

इसके बाद रजिस्ट्रेशन का मेन पेज ओपन हो जायेगा.

इसमें जो भी जानकारियां मांगी जा रही हो, वह सही-सही एंटर करें.

इसके बाद वैक्सीनेशन की तारीख और समय चुनने का ऑप्शन आयेगा.

अपनी सुविधानुसार तारीख और टाइम स्लॉट बुक करें.

टीकाकरण केंद्र पर इनमें से कोई एक डॉक्यूमेंट जरूर ले जाएं

आधार कार्ड

पैन कार्ड

पासपोर्ट

ड्राइविंग लाइसेंस

वोटर आईडी कार्ड

पेंशन के कागजात

श्रम मंत्रालय की ओर से जारी हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड

मनरेगा जॉब कार्ड

सांसद, विधायक या मुखिया की ओर से जारी फोटो आईडी

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध