कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण के बीच राहत देने वाली खबर पहली बार आई है. देश में कोविड-19 मामलों में पहली बार रिकवरी रेट में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है. हालांकि मौतों का आंकड़ा 3 दिनों से चार हजार से ऊपर ही है. बीते 24 घंटे में संक्रमण के 4,03,626 मामले सामने आए हैं. 4091 लोग ऐसे रहे हैं जिन्होंने कोरोना के चलते समय अपना जीवन खो दिया.
राहत इस बात की है कि बीते 24 घंटे में 3,86,207 लोग कोविड से कवर भी हुए हैं. देश में अभी तक 2,22,95,911 केस मिल चुके है जबकि 1,83,11,498 रिकवर भी हो चुके है. वहीं 2,42,398 लोग कोरोना के चलते अपना जीवन गंवा चुके हैं.
मई में रिकॉर्ड रिकवरी
मई के महीने में कोरोना से रिकवरी रेट में बढ़ोतरी लगातार जारी है. 1 मई को 3.08, तो 2 मई को 3 लाख लोग ठीक हुए. इसी तरह 3 मई को 3.18,चार मई को 3.37, पांच मई को 3.30 लोग ठीक हुए हैं. 6 मई को 3.28 लाख, 7 मई को 3.27 लाख लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए जबकि 8 मई को रिकॉर्ड 3.86 लाख लोग जीवन की जंग जीत गए. कोरोना की दूसरी लहर में रिकवरी का अब तक सबसे बड़ा रिकॉर्ड मई में बना है.




Add Comment