टॉप न्यूज़

कल नही खुलेगी तालाबंदी, जारी रहेगी पाबंदी, सरकार ने सशर्त बढ़ाई पाबंदी, जानिए नए आदेश में क्या है

उत्तर प्रदेश में पिछले शुक्रवार रात 8:00 बजे से शुरू हुई तालाबंदी अब 10 मई यानी सोमवार सुबह 7:00 बजे तक जारी रहेगी. सरकार ने लॉकडाउन को 10 मई सुबह 7:00 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है. कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार सशर्त छूट के साथ यह फैसला लिया है.

पहले तालाबंदी शुक्रवार की रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक थी जिसको सरकार ने बढ़ाकर गुरुवार यानी 6 मई सुबह 7 बजे तक कर दी थी, लेकिन अब इसे सोमवार 10 मई सुबह 7 बजे तक लागू करने का फैसला किया गया है. इसके साथ ही सरकार ने सशर्त छूट को जारी रखने का फैसला लिया है.

जान लेना महत्वपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. पंचायत चुनाव के बाद यूपी के हर गांव में संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. इसके चलते सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया है.

सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य में पूरे हफ्ते लॉकडाउन हो गया है. कहने का मतलब है कि शुक्रवार 30 अप्रैल से 10 मई तक 9 दिन का लॉक डाउन. सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गांवों में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को तेज करने का निर्देश दिया है. लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान समेत ई-कॉमर्स आपूर्ति को चालू रखा जाएगा.

इस बीच यूपी सरकार की ओर से एक और आदेश जारी किया गया है, जिसमें औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल या आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति, आवश्यक वस्तुओं का परिवहन, ई-कामर्स ऑपरेशन्स, आपात चिकित्सा वाले व्यक्ति और दूरसंचार, डाक सेवा, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया सेवा से जुड़े लोगों को ई-पास लेने की जरूरत नहीं होगी.

उत्तर प्रदेश से पहले बिहार सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर पटना हाईकोर्ट की फटकार के बाद 15 मई तक पूरे प्रदेश मे लॉकडाउन का ऐलान किया था. जो आज से लागू हो गया.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध