वैश्विक महामारी करोना के दूसरे चरण में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में 3 दिन का लॉक डाउन घोषित कर दिया. पूरे राज्य में 4 दिन काम होगा बाकी 3 दिन घर में ही आराम होगा. पूर्व के आदेशों में 1 दिन और बढ़ाते हुए सरकार ने कहा है कि वीकेंड लॉकडाउन यानी सप्ताहांत लॉकडाउन शुक्रवार की रात 8:00 बजे से शुरू होकर मंगलवार की सुबह 7:00 बजे तक जारी रहेगा.
यहां जान लेना महत्वपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. पिछले 1 महीने में ही नए संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5000 से 38000 पहुंच गया था. यह आंकड़े हैरान और परेशान करने के लिए काफी है. फिलवक्त भी अगर पूरे देश में बात की जाए तो महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश संक्रमित मामलों के मामले में दूसरे नंबर पर है.
बीते दिन उत्तर प्रदेश में 266 लोग कोरोना के कारण काल का ग्रास बन गए. संख्या में कमी भले ही आई हो लेकिन मरने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है. प्रदेश में कल 29824 नए मरीज मिले थे संतोष इस बात का है कि 33903 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे. राज्य में अब तक कुल 40328141 सैंपल की जांच हो चुकी है. 4 करोड़ से अधिक कोरोना जांच करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य भी बन गया है.
वहीं अगर वैक्सीन की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश में 9975626 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोली ले ली है जबकि वैक्सीन की दूसरी डोज अब तक 21 लाख 13 हजार 88 लोग ले चुके हैं. 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना की वैक्सीन निशुल्क दी जाएगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट ने सबसे अधिक प्रभावित जिलों में पूर्ण लॉक डाउन लगाने का सुझाव सरकार को दिया था. इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के 5 बड़े शहरों में लॉकडाउन लगाने के आदेश भी दिए थे जिसके खिलाफ राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय गई थी. एक बार फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को lockdown लगाने का सुझाव दिया है.
83 घंटे के लॉकडाउन के दौरान 59 घंटे वाली गाइडलाइन का ही पालन करना होगा. कहने का मतलब यह है कि पिछले 2 सप्ताह से जिस व्यवस्था के अंतर्गत वीकेंड लॉकडाउन फ़ॉलो कर रहे हैं उसी व्यवस्था के अंतर्गत अब 83 घंटे आपको फॉलो करना होगा. घर में रहना और मास्क के साथ सैनिटाइजर का उपयोग जरूरी होगा. सरकार ने लॉकडाउन के अनुपालन के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं.




Add Comment