विविध

UP: मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगा सीओ ने व्हाट्सएप पर ही इस्तीफा भेजा,पीपीएस एसोसिएशन ने की कारवाई की मांग

उत्तर प्रदेश का झांसी. प्रदेश के होनहार सीईओ मनीष चंद्र सोनकर ने व्यवस्था से परेशान होकर उत्पीड़न का आरोप लगा अपने पद से त्यागपत्र दे दिया. सोनकर की पत्नी कोरोना ग्रस्त हैं जिन की देखभाल के लिए सोनकर घर जाना चाहते थे. लेकिन छुट्टी स्वीकृत ना करने से नाराज सोनकर ड्यूटी पर ना जाकर घर चले गए. एसएसपी रोहन पी कनय के तलब करने पर सीओ ने व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा लिखकर भेज दिया जिसको एसएसपी ने अनुशासनहीनता माना और उनके लिए डीओ लेटर जारी कर दिया. साथ ही इस्तीफे की संतुष्टि कर उसे गवर्नर को भेज दिया. पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश के आईपीएस एसोसिएशन ने डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी से संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है.

क्या है मामला

कोरोना से ग्रस्त घर में अकेली पत्नी की देखरेख के लिए सीओ मनीष चंद्र सोनकर ने 1 से 6 मई के लिए अवकाश मांगा लेकिन अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ. इसी बीच मतगणना के लिए भोजला मंडी में उनकी ड्यूटी लगा दी गई. बकौल सीओ उन्होंने चुनाव ड्यूटी के लिहाज से सारी व्यवस्थाएं बना दी. उसके बाद 2 मई को उन्होंने फिर अवकाश मांगा लेकिन अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ. पत्नी की बिगड़ती हालत की वजह से वह ड्यूटी पर नहीं आए.

क्या कहते हैं एसएसपी

पूरे प्रकरण पर एसएसपी रोहन पी कनय ने कहा कि मोबाइल फोन पर उनको वापस ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया. इस पर उन्होंने असमर्थता जताते हुए इस्तीफा देने की बात कही. जिसके बाद सीओ मनीष ने एसएसपी के व्हाट्सएप पर ही इस्तीफा लिख कर भेज दिया. एसएसपी रोहन पी का कहना है कि मनीष चंद्र घर से अतिरिक्त फालोवर हटाए जाने से नाराज थे.

2 महीने पहले ही मिला था सीओ का चार्ज

2005 बैच के आईपीएस अधिकारी मनीष चंद्र सोनकर डेढ़ साल पहले झांसी में तैनात हुए थे तकरीबन 2 महीने पहले उनको सीओ पद का चार्ज मिला. सीईओ मनीष सरकारी आवास में पत्नी और 4 साल की बेटी के साथ रहते हैं. सीओ के मुताबिक 30 अप्रैल को उनकी पत्नी को करना संक्रमण हो गया था.

कई बड़े ऑपरेशन में रह शामिल

मनीष चंद्र सोनकर यूपी एटीएस में रहते हुए आतंकवादियों खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन किए हैं. वह आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल और नक्सलियों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन कर चुके हैं. इस सोशल मीडिया पर तैर रहे सोनकर के वायरल पत्र में अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया गया है.

पीपीएस एसोसिएशन आया सामने

प्रकरण पर पीपीएस एसोसिएशन ने ट्वीट किया है. एसोसिएशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि डीएसपी मनीष सोनकर के साथ झांसी के एसएसपी द्वारा अपनी कोविड-19 पॉजिटिव पत्नी और बेटी की देखभाल के लिए अवकाश मांगने पर इतना मानसिक प्रताड़ना किया गया कि मनीष सोनकर द्वारा सेवा से त्यागपत्र दे दिया गया. डीजीपी सर तथा अवनीश अवस्थी सर से अनुरोध है संज्ञान लेकर यथोचित कार्रवाई करें.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध