उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर. आंखों में आंसू हाथों में शिकायत पत्र और दिल में इंसाफ की उम्मीद लिए छत्तीसगढ़ की रहने वाली और बुलंदशहर में विवाहित पीड़िता एसएसपी से लेकर थाना पुलिस तक मदद की गुहार लगा रही है. छत्तीसगढ़ की इस महिला का कुसूर यह था कि इसे फेसबुक पर दूसरे राज्य (उत्तर प्रदेश) के लड़के से प्यार हो गया. लड़के ने बच्चे जन्म होने के बाद से व्हाट्सएप पर तलाक दे दिया. पीड़ित थाने, चौकी, कोर्ट-कचहरी सब जगह घूम रही है लेकिन उसके हाथ अभी भी खाली है. मजबूत इरादों की पीड़िता का कहना है कि मरते दम तक इंसाफ के लिए लड़ती रहूंगी.
दरअसल, पूरा प्रकरण बुलंदशहर शिकारपुर क्षेत्र का है. एक युवक ने 6 साल पहले फेसबुक पर जरिए छत्तीसगढ़ राज्य की एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर निकाह कर लिया. निकाह के बाद युवती के 2 बच्चे हुए. यहीं से यूवती के लिए समस्याएं खड़ी हुई. आरोप के मुताबिक युवती के ससुर ने बच्चों को अपने पास रख लिया जबकि बहू को बेटे के जरिए मायके भेज दिया. परदेसी महिला का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न हुआ और व्हाट्सएप के जरिए उसे युवक ने तीन तलाक दे दिया. जिसके बाद आज परदेसी प्रेमिका दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर है.
न्याय की गुहार लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची महिला को राहत नहीं मिली. जानकारी के मुताबिक कोतवाली के कोतवाल ने भी महिला को कानून का पाठ पढ़ाते हुए महिला परामर्श केंद्र जाने की सलाह दे डाली. खुद को ठगा हुआ महसूस करने वाली महिला थाना, चौकी, कोर्ट- कचहरी सब जगह गई लेकिन पीड़िता के मुताबिक अभी भी उसे इंसाफ नहीं मिल सका. पीड़िता का कहना है कि वह मरते दम तक इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी.(साभार)




Add Comment