विविध

फिर लौट आया e-pass का दौर , जानिए आपका पास कहां से होगा जारी

उत्तर प्रदेश का सहारनपुर. वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देशभर में अलग-अलग राज्यों में कहीं लॉकडाउन लगा दिया गया है तो कहीं सख्ती बढ़ा दी गई है. कहीं आने-जाने पर प्रतिबंध है तो कहीं मार्केट खोलने पर प्रतिबंध है. कुल मिलाकर लबों लवाब यह है कि देश फिर से लॉक डाउन की ओर बढ़ चला है. केंद्र सरकार पर पूर्ण लॉकडाउन के लिए भारी दबाव है. सर्वोच्च न्यायालय से लेकर वैज्ञानिकों तक ने सरकार को लॉकडाउन की सलाह दी है. कुछ राज्यों ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन घोषित किया है.

उत्तर प्रदेश में भी 30 अप्रैल से ही लोक डाउन चल रहा है. ऐसे में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ही अनुमति दी गई है. इस बीच आपूर्तिकर्ता को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है या फिर आवश्यकता के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने ईपास की व्यवस्था को धरातल पर उतार दिया है. इतना ही नही पास जारी करने वाले अधिकारियों को नामित कर दिया है.

जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण घोषित लाॅक डाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति के लिए जनपद की सीमा के अन्तर्गत मान्य ई-पास जारी करने के लिए संबंधित परगना क्षेत्र के उप जिलाधिकारी तथा प्रदेश की सीमा के भीतर अन्तर्जनपदीय ई-पास हेतु अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को अधिकृत किया गया है.

आसान भाषा में कहें तो जिले में कहीं भी आने-जाने के लिए अपने अपने क्षेत्र के उप जिलाधिकारी से आप पास बनवा सकते हैं और जिले से बाहर जाना है तो इसके लिए आपको एडीएम यानी अपर जिलाधिकारी विद एवं राजस्व का रुख करना पड़ेगा.

डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि नामित अधिकारीगण शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. उन्होने कहा कि नामित अधिकारी के स्थानान्तरण, अवकाश अथवा कोविड-19 से संक्रमित हो जाने की दशा में उनके प्रतिस्थानी अथवा लिंक अधिकारी द्वारा कार्यों का निर्वहन किया जायेगा.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध