विविध

जीत किसी की भी हो जश्न के अनुमति किसी को नहीं, कोर्ट की फटकार के बाद इलेक्शन कमिशन का बड़ा फैसला

वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे चरण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के चुनावी परिणाम के बाद विजयी जुलूस या जश्न मनाने पर रोक लगा दी है. इस बाबत आयोग ने आदेश जारी किया है और कहा है कि परिणाम के दिन या उसके बाद विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह से रोक रहेगी.
देश में पांच राज्यों में चुनाव कराने पर मद्रास हाई कोर्ट से मिली कड़ी फटकार के बाद चुनाव आयोग हरकत में नजर आ रहा है. मद्रास हाई कोर्ट ने आयोग पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि क्यों ना आयोग के सदस्यों पर हत्या का मुकदमा चलाया जाए. कोर्ट ने चुनाव पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. मद्रास हाई कोर्ट ने कहा था कोरोना कि दूसरी लहर के लिए अयोग्य ही जिम्मेदार है. वहीं कोलकाता हाईकोर्ट ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को फटकार लगाई थी और कहा था कि आप अपने पूर्व आयुक्त टी एन सेशन के काम का 10 फ़ीसदी भी कर लेते तो यह हालात नहीं रहती.
समाचार एजेंसी एन आई के मुताबिक निर्वाचन आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि 2 मई को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा. ऐसे में चुनावी नतीजों के दिन या उसके बाद उम्मीदवार या पार्टी की ओर से निकाले जाने वाले विजय जुलूस पर रोक रहेगी. आयोग ने कोरोना महामारी के कारण यह फैसला किया है.
जान लेना महत्वपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव परिणाम 2 मई को जारी किया जाएगा. कोरोना वायरस से हाहाकार के चलते आयोग ने पहले ही दिशा निर्देश जारी किए हैं.

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं वहां मतगणना के दौरान और बाद में विजय जुलूस पर प्रतिबंध लगाने के निर्वाचन आयोग के फैसले का मंगलवार को स्वागत किया. अपने ट्विटर हैंडल पर नड्डा ने लिखा

भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग द्वारा परिणामों के बाद विजय जुलूस पर प्रतिबंध के फैसले का स्वागत करती है. मैंने भाजपा के सभी राज्य इकाइयों को इस निर्णय का पालन करने का निर्देश दिया है. हमारा हर कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ इस संकट की घड़ी में आमजन की सेवा में निरंतर लगा रहेगा.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध