विविध

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय और एम्स डायरेक्टर ने जो कहा वह सभी को जान लेना चाहिए

कोरोना की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा रखा है प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया यहां तक कि सोशल मीडिया पर तरह तरह की खबरें आ रही है जो मन को परेशान करने वाली होती है मजबूत इरादे के साथ देश के लोग करो ना कर सामना कर रहे हैं लेकिन व्यवस्था चरमराई हुई है सेकंड बेवको रोकना अभी तक कारगर साबित नहीं हुआ है इसी बीच केंद्र के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर के विजय राघवन ने बड़ा खुलासा किया है. राघवन ने कहा कि

कोरोना वायरस उसी तरह से ट्रांसमिट हो रहा है जैसे ओरिजनल स्ट्रेन में होता है. यह वायरस ट्रांसमिशन के लिए कोई नया तरीका नहीं अपना रहा. लेकिन यह अपना संक्रमण तेजी से फैला रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिकार बना रहा है. ऐसे में तीसरी लहर की आशंका है, लेकिन तीसरी लहर कब आयेगी इस बारे में कुछ कहना मुश्किल है. इसलिए हमलोगों ने तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रहे हैं. अभी जो वेरिएंट देश में नजर आ रहा है उसके खिलाफ टीका प्रभावी है. दुनिया के साथ भारत में भी नये वैरिएंट पैदा होंगे, लेकिन ट्रांसमिशन का तरीका वही होगा. पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस वायरस पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रहे हैं.

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा

कोरोना संक्रमण पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को देशवासियों को चेताया है. कहा कि देश के 12 राज्यों में कोरोना का खतरा अधिक है. ये ऐेसे राज्य हैं जहां एक लाख से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं. वहीं सात राज्य ऐसे हैं जहां 50 हजार से एक लाख तक केस हैं, जबकि 17 राज्यों में 50 हजार से भी कम केस हैं.

टीकाकरण के लिए सरकार नयी पाॅलिसी लायी है जिसके तहत 18-44 साल तक के लोगों को वैक्सीन दिया जा रहा है, इसकी शुरुआत एक मई से हो गयी है. यह वैक्सीनेशन कार्यक्रम नौ राज्यों में शुरू हो गया है. जिसके तहत 6.71 लाख लोगों को टीका दिया जा चुका है.
- मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल

लव अग्रवाल ने अपनी बात जारी रखी और कहा कि

चिंता के कुछ क्षेत्र हैं. बंगलुरू में पिछले एक सप्ताह में 1.49 लाख मामले सामने आये हैं. तमिलनाडु में भी केस लगातार बढ़ रहे हैं, जिनपर नियंत्रण की जरूरत है. देश में दिन प्रतिदिन लगभग 2.4 प्रतिशत की दर से केस बढ़ रहे हैं. साथ ही मौत के आंकड़ों में वृद्धि भी चिंता की वजह है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में मौत के मामले बढ़े हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेस में नीति आयोग के डाॅ वीके पाॅल ने कोरोना पर कई जानकारियां साझा की. उन्होंने कहा कि

यह बीमारी जानवरों से इंसानों में नहीं आ रही है. इसका संक्रमण इंसानों से इंसानों में हो रहा. कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए लाॅकडाउन लगाया जाता है. देश में कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लाॅकडाउन है. आज देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 82 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं जबकि तीन हजार सात सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है.

कोरोना पर एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी सरकार को चेताया है कहा कि

अगर देश को कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बचाना है तो देश में लाॅकडाउन लगाना और वैक्सीनेशन ही उपाय है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध