विविध

Electronic media की खनकती आवाज़ अब कभी नही गूंजेगी, अलविदा रोहित लौट कर आना

अगर आप टीवी चैनल पर समाचार देखते और सुनते होंगे तो शब्दों के जादूगर, अपनी बेबाकी से दिल जीतने वाले और खनकती आवाज के धनी रोहित सरदाना को जरूर जानते होंगे. अब यह आवाज आपको कभी नहीं सुनाई देगी. अविश्वसनीय है लेकिन सही है. रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है. लंबे समय तक ज़ी न्यूज़ में एंकर रहे रोहित सरदाना आजकल आज तक न्यूज़ चैनल में बतौर एंकर नजर आते थे.
रोहित सरदाना की मौत को लेकर उनके पुराने साथी और ज़ी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि अब से थोड़ी देर पहले जितेंद्र शर्मा का कॉल आया… उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे… हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की खबर उसने दी… ये कोरोना वायरस हमारे इतने करीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी… सुधीर ने आगे लिखा कि इसके लिए मैं तैयार नहीं था… यह भगवान की नाइंसाफी है… ॐ शान्ति

आज तक के सबसे जबरदस्त शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करने वाले रोहित सरदाना फेसबुक के माध्यम से लोगों से जुड़ते थे और उनकी प्रतिक्रिया लेते थे. सरदाना को 2018 में ही गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी बेबाक टिप्पणी देने के लिए रोहित मशहूर थे. उनका जाना मीडिया जगत के लिए अपूर्ण क्षति है. इस अविश्वसनीय खबर को सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
रोहित सरदाना दिल का दौरा पड़ने और कोरोना की वजह से दुनिया छोड़कर चले गए लेकिन 1 दिन पहले तक वे लोगों की मदद के लिए सक्रिय रहे. कोरोना का शिकार हुए लोगों के इलाज के लिए रेमडेसीविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, बेड आदि तक की व्यवस्था के लिए वह लगातार मीडिया पर एक्टिव थे और लोगों से सहयोग की अपील कर रहे थे. मौत से ठीक 1 दिन पहले 29 अप्रैल को भी उन्होंने ट्विट कर एक महिला के लिए रेमेडेसीवीर की व्यवस्था करने की अपील की थी. इससे पहले 28 अप्रैल को उन्होंने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की थी.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध