विविध

Saharanpur: जिलाधिकारी का आदेश है आपके मन के सभी सवालों का जवाब, आसान शब्दों में जानिए लॉक डाउन में क्या खुलेगा और कहां रहेगी पाबंदी

उत्तर प्रदेश का सहारनपुर. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में लॉक डाउन की अवधि को 2 दिन और बढ़ा दिया है. इस बीच आम नागरिकों के मन में यह सवाल है कि आखिर क्या बंद रहेगा और कहां पर गतिविधियों की अनुमति रहेगी? इस बाबत लोग अपने जानकारों, पत्रकारों से जानकारी ले रहे हैं. बावजूद इसके संतोषजनक उत्तर उन्हें नहीं मिल पाता. जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अपर मुख्य सचिव के आदेश का हवाला देते हुए आज 3 मई की शाम आदेश जारी किया. आदेश में एक-एक बिंदु को बड़ी सरलता से स्पष्ट किया गया है जिसको समझना बहुत ही आसान रहेगा. इसे और आसान शब्दों में हम आपके सामने रख रहे हैं.

क्या है आदेश में

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेश के मुताबिक

जिले की उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की कोई भी बस बाहरी राज्यों में नहीं जाएगी. ऐसा कोरोना के संक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही के लिए किया गया है.

बसों में सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर के प्रयोग के साथ मात्र अनिवार्य किया गया है जिसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम को दी गई है.

लॉकडाउन में सर्जिकल और आवश्यक दवा की दुकानों के साथ-साथ कोविड-19 प्रोटोकोल के पालन के साथ थोक विक्रेताओं को भी अनुमति दी गई है.

उद्योग भी पूर्व में जारी हुए आदेश के मुताबिक चलते रहेंगे.

दैनिक उपयोग की दुकान है जैसे सब्जी, फल, दूध, किराना को खोलने की अनुमति दी गई है. इसके अलावा सभी दुकानों को बंद रखने के लिए कहा गया है.

सब्जी मंडी फल मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, ग्लब्ज़ और सैनिटाइजर के उपयोग को अनिवार्य किया गया है.

गांव में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान और लाइन लिस्टिंग के काम के लिए 5 मई का दिन निर्धारित किया गया है.

5 मई से गांव में न केवल जांच की जाएगी बल्कि कोविड-19 दवाई यानी मेडिकल किट भी दी जाएगी.

पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम का प्रयोग कर कोरोनावायरस से बचाओ के लिए जागरूक करने वाले संदेश प्रसारित किए जाएंगे.

60 साल से ऊपर के व्यक्ति, 10 साल से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं और 1 से अधिक बीमारी से ग्रसित अर्थात कम इम्युनिटी के लोगों को बाहर आने पर मनाही रहेगी.

जिले में टीकाकरण अभियान को सोशल डिस्टेंसिंग और 2 गज की दूरी के साथ मास्क की अनिवार्यता के साथ जारी रखा जाएगा.

निगरानी समितियां ग्राम पंचायतों में क्वारंटाइन सेंटर की स्थापना करेंगे.

जो भी व्यक्ति गांव से बाहर से आ रहे हैं उन्हें होम करंट टाइम की जगह नहीं है तो क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा.

कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी गतिविधियों पर कठोर प्रतिबंध रहेंगे.

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में फागिंग और सेनिटाइज़ेशन के प्रतिदिन के आदेश जारी किए गए हैं.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेश के मुताबिक लॉकडाउन से संबंधित दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तथा भारतीय दंड विधान की धारा 188 में दिए गए प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध