New Delhi. जो काम केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की केजरीवाल सरकार नहीं कर पाई दुखद ही सही वह काम बाहर से आए कोरोना वायरस ने कर दिया. कोरोना वायरस को देश में आपदा घोषित किया गया है. ऐसे में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 50 से अधिक लोगों को एक स्थान पर होने से मना किया है. साथ ही किसी भी प्रकार के प्रदर्शन और इकट्ठा होने पर रोक लगाई है. हालांकि शादी और धार्मिक कार्यों को इससे अलग रखा गया है.
गौरतलब है सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट के विरोध में तकरीबन 90 दिन से शाहीन बाग में प्रदर्शन जारी है. धारा 144 चुनाव आचार संहिता समेत अनेक कानूनों के प्रभाव में आने के बाद भी शाहीन बाग को खाली नहीं कराया जा सका. शाहीन बाग में महिलाएं अनवरत प्रदर्शन पर हैं लेकिन कोरोना वायरस के प्रभाव से भीड़ इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाए जा रहा है. ऐसे में शाहीन बाग का खाली होना तय है.आज दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को बताया कि ऐसी सभी तरह की सभाएं जिसमें 50 से ज्यादा लोग शामिल हैं उनकी मंजूरी नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि शादी को इसके दायरे से बाहर रखा गया है. सीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रदर्शन को मंजूरी नहीं मिलेगी और यह शाहीन बाग पर भी लागू होगा.अगर फैसले का पालन ठीक ठाक रहा तो शाहीन बाग़ प्रदर्शन खत्म होना तय माना जा रहा है.
और क्या कहा मुख्यमंत्री केजरीवाल ने
- दिल्ली में कोरोना का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है इसी से चिंतित सरकार ने यह फैसला लिया है.
- मुख्यमंत्री कोरोना वायरस को लेकर तैयारियों पर दिल्ली के सभी डीएम के साथ वीडिओ कांफ्रेंसिंग के बाद मीडिया से मुखातिब थे.
- मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित सात में से चार लोगों का इलाज जारी है. मामले बढ़ने पर पर्याप्त बिस्तरों का बंदोबस्त है. दिल्ली में 31 मार्च तक 50 से अधिक लोगों वाले धार्मिक, सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजनीतिक बैठक नहीं होंगी.
- शादियों को कोरोना वायरस के संबंध में जारी पाबंदियों से बाहर रखा गया है लेकिन तारीखों को आगे बढ़ाने पर विचार करने का सुझाव दिया गया है.
- सभी ऑटो, टैक्सियों को मुफ्त में संक्रमण मुक्त किया जाएगा. अधिकतर स्थानों पर हैंड सैनिटाइज़र मुहैया कराए जाएंगे. . दिल्ली मेट्रो में भी थर्मल जांच संभावना देखी जाएगी.
- दिल्ली के तीन होटलों लेमन ट्री, रेड फॉक्स और आईबीआईएस में लोगों को पृथक रखे जाने की व्यवस्था की गई है.
- लोगों से अपील है अगर हो सके तो शादी ब्याह को अभी टाल दें. अगर इस पर रोक नही लगाई गई है.
- मॉल पर अभी रोक नही लगाई गई है. अगर जरूरत पड़ी तो एक या दो दिन में इस पर विचार किया जाएगा.


Add Comment