टॉप न्यूज़ • पॉलिटिकल खास

जिस कोरोना से जग हारा, उसी का कमलनाथ सरकार को सहारा,

Bhopal/ madhya pradesh. जिस कोरोना से दुनिया त्राहि-त्राहि कर रही है उसी कोरोना ने वह कर दिया जिसका अंदाजा भी कोई नहीं लगा पा रहा था. दरअसल कोरोना मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के लिए वरदान साबित हुआ है. कोरोना के सहारे विधानसभा स्पीकर ने कमलनाथ सरकार को 10 दिन का अभयदान दे दिया. गौरतलब है पिछले 4 मार्च से शुरू हुए सियासी संकट का आज यानी सोमवार को फ्लोर टेस्ट के जरिएपट्टाक्षेप हो जाना था. लेकिन ऐन टाइम टाइम पर विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति ने कोरोना को खतरा बताते हुए 10 दिन के लिए विधानसभा स्थगित कर दी. विधानसभा स्पीकर के इस फैसले का भाजपा ने विरोध जताया है और भाजपा ने सर्वोच्च न्यायालय में स्पीकर के फ़ैसले को चुनौती दी है, जबकि कमलनाथ सरकार को 22 विधायकों के बागी होने के बाद बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय मिल गया है.

मध्यप्रदेश की वर्तमान राजनीति में कब क्या हुआ

  • 4 मार्च को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा था कि भाजपा उनके विधायकों को दिल्ली ले जा रही है साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनके छह विधायक बसपा के दो और निर्दल एक विधायक को गुरुग्राम के एक होटल में भाजपा ने बंधक बनाया हुआ है. हालांकि एक दिन बाद छह विधायक लौट आये. उनमें से दो बसपा एक सपा का विधायक भी शामिल था. बावजूद इसके चार विधायक लापता रहे और उनमें से एक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा भी दे दिया था.
  • सियासी ड्रामे ने 9 मार्च को गहरा रूप धारण कर लिया जब कांग्रेस के जाने-माने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 22 विधायक भोपाल से बेंगलुरु चले गए. 22 में से 6 कमलनाथ सरकार में मंत्री भी थे.
  • 10 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और 11 मार्च को भगवा चोला धारण करते हुए भाजपा की सदस्यता ले ली.
  • 10 मार्च को ही सिंधिया खेमे के 22 विधायकों ने अपना त्यागपत्र गवर्नर और विधानसभा स्पीकर को भेजा जिसके बाद कमलनाथ सरकार संकट में आ गई.
  • भाजपा ने अपने सभी 105 विधायकों को गुरुग्राम के एक होटल में भेज दिया जबकि कांग्रेस ने अपने बचे हुए विधायकों को जयपुर भेज दिया.
  • गवर्नर ने कमलनाथ सरकार को आज यानी सोमवार 16 तारीख को फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया था. जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस के विधायक भोपाल लौट आए. लेकिन सिंधिया खेमे के विधायक अभी भी कर्नाटक में ही हैं.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.