देवबंद के पत्थर के कुंए मोहल्ले का कैंसर पीडित युवक और उसके पिता दोनो की कोरोना रिर्पोट आई नेगेटिव,रिर्पोट आने के बाद उन्हे घर भेजा गया,
युवक की रिर्पोट नेगेटिव आने से उक्त मोहल्ले के और देवबंद के लोगो ने ली राहत की सांस
इसके अलावा 37 और रिर्पोट भी नेगेटिव आई
जिले में करीब 220 में से अब केवल 19 मामले ही सक्रिय बचे
देवबंद/सहारनपुर (गौरव सिंघल)। देवबंद के मोहल्ला पत्थर का कुंआ निवासी 24 वर्षीय कैंसर पीडित युवक प्रभात मित्तल और उसके पिता योगेेश अग्रवाल की कोरोना रिर्पोट आज नेगेटिव आने के बाद दोनो को जामिया तिब्बिया मेडिकल अस्पताल में बने पृथकवास से घर भेज दिया गया है। युवक की कोरोना रिर्पोट नेगेटिव आने के बाद उक्त मोहल्ले और देवबंद के लोगो ने राहत की सांस ली है।सीएचसी देवबंद प्रभारी डा. इंद्राज सिंह नेहरा ने आज शाम यह जानकारी दी। डा. इंद्राज नेहरा ने बताया कि इसी के साथ 37 अन्य लोगों की रिर्पोट भी नेगेटिव आई है। इनमें 25 मेडिकल स्टोर संचालक थे। उन्होंने बताया कि 27 मई को 47 लोगो के नमूने लिए गए थे। नौ की रिर्पोट अभी आनी बाकी है। जबकि सभी 39 रिर्पोट नेगेटिव रही। कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि जिले में चेन्नई और गुरूग्राम से लौटे दो प्रवासियो के नमूने पाॅजिटिव आने से जनपद में कुल पाॅजिटिव मामले करीब 220 हो गए है। जिनमे से 201के करीब स्वस्थ हो गए। अब जिले में 19 के करीब मामले सक्रिय संक्रमित रह गए है। कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्द्धन और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर जिले में तेजी के साथ स्वस्थ हुए रोगियो को लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग की और प्रशासन की सराहना की है। कमिश्नर ने कहा कि सहारनपुर जिले में संक्रमितों के तेजी के साथ नमूने लेकर जांच कराई गई। पृथकवास और एकांतवास दोनो की स्थिति हर दृष्टि से उपयुक्त थी। पूरी टीम ने मिलकर लगन और मेहनत के साथ काम किया। उसी का नतीजा है कि सहारनपुर जिले में जहां 220 संक्रमित हो गए थे और 22-23 हाॅट-स्पाट केंद्र बना दिए गए थे। वहां आज 19 के करीब ही सक्रिय केस बचे है और तीन के करीब हाॅट-स्पाट रह गए है। पूरे जिले में स्थिति तेजी के साथ सामान्य हो रही है। प्रवासी मजदूरो को भी बडी संख्या में आश्रय केंद्रों में रखा गया और करीब डेढ लाख लोगों को सभी सहूलियतो के साथ ट्रेनो और बसो से उनके घरो को भेज दिया गया है।
कोरोना को मात देकर घर लौटे डा0 सऊद अहमद
देवबंद (गौरवसिंघल)। नगर के जाने-माने चिकित्सक डॉ0 नफ़ीस अहमद के पुत्र डा0 सऊद अहमद कोरोना को मात देकर फतेहपुर आईसोलेशन सेन्टर से घर लौटे। वह 19 मई को आईसोलेट किए गए थे। सेन्टर के स्टाफ ने उन्हे गुलदस्ता भेंट किया और तालियां बजा कर डा0 सऊद का स्वागत किया।

Add Comment