PRAKASH K PANDEY/ MOHIT RAI JASWAL
सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. जनपद में पिछले कई दिनों तक लगातार ऊपर चढ़ रहा कोरोना का ग्राफ शनिवार को नीचे की तरफ लुढ़क गया. जिले में जहां पिछले 24 घंटे में 62 नए मामले आए वहीं 124 लोगों ने महामारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली. सभी को स्वस्थ होने के बाद उनके घर भेजा गया है जबकि आज भी जिले में एक मौत मेडिकल कॉलेज में रिकॉर्ड की गई. वर्तमान में जनपद में 357 ऐसे स्थान है जिनको हॉटस्पॉट में रखा गया है.
जानिए कहां से कितने मरीज़
सहारनपुर नगर से 28, नागल से 6, रामपुर और देवबंद से 4-4, पुवारका से 3, बलिया खेड़ी, मुजफ्फराबाद नकुड से 1-1 और अन्य स्थानों से 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.
किन क्षेत्रों से कितने मरीज
- नुमाइश कैंप से 3, चंदननगर, गुरुद्वारा रोड से 2-2 और रामकृष्ण स्कूल, बड़ तला यादगार, मिशन कंपाउंड, चंद्रनगर, जनकपुरी, विजय कॉलोनी, नवीन नगर, जनकपुरी, जिला अस्पताल, सम्राट विक्रम कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, प्रेमपुरी, खाता खेड़ी, 62 फुटा रोड, आवास विकास, प्रेम वाटिका, बाल्मीकि मंदिर, बेरी बाग, पुलिस लाइन, जाफर नवाज, पटेल नगर और स्टार पेपर मिल से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- नागल, ताशीपुर, बढेरी, बीआरसी, पंडोली और मीरपुर से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- रामपुर के अंबेहटा चांद से 2 जबकि सोना अर्जुनपुर और मोहल्ला कायस्थान से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- देवबंद के सराफा बाजार से 2 और जामा मसजिद, गुर्जर वाड़ा से एक-एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है.
- पुवारका के लखनौती खुर्द से एक जबकि उग्रहु से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- बलिया खेड़ी ब्लॉक के कुराली, मुजफ्फराबाद ब्लॉक के भागूवाला और नकुड के नसरुल्लागढ़ से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जबकि अन्य स्थानों से 14 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित मिले हैं.

Add Comment