वीडियो

न्यूज़ में नेता जी- गाड़ी के कागज मांगने पर नेता जी का मिजाज गरम, उसके बाद क्या हुआ,देखिए

सहारनपुर/शामली. कैराना के विधायक नाहिद हसन और शामली के एसडीएम अमित पाल शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है. नोकझोंक में दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मामला कुछ ऐसा बताया जा रहा है एसडीएम साहब ने विधायक जी से गाड़ी के कागज मंगा लिए, बस फिर क्या था? विधायक जी के सम्मान को ठेस लग गया और विधायक जी ने अपने चिर परिचित अंदाज में एसडीएम साहब को आड़े हाथों ले लिया. उन्होंने ना केवल एसडीएम अमित पाल शर्मा को जोर-जोर से सुनाया बल्कि उन पर बदतमीजी का आरोप भी लगाया. मौके में चेले कहां पीछे रहने वाले थे ,वह भी बीच-बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे. बोल रहे थे, ‘विधायक जी को कोई बदतमीजी करता है क्या’?

पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर बदतमीजी पर कौन उतारू है.एसडीएम साहब जहां आप आप की रट लगाए हुए सरकारी काम में बाधा डालने की बात कह रहे थे वही नाहीद अपना आपा खो कर तुम तक भी पहुंचने की कोशिश कर रहे थे.सही कौन और गलत कौन यह निर्णय आप कीजिए.

बहरहाल मान सम्मान के दोनों लोगों के बीच अपमान की धारा किधर बहेगी यह तो समय बताएगा. वैसे भी अपने विधायक जी आए दिन चर्चा में रहते हैं. अब दोनों के बीच ऊंट किस करवट बदले बैठेगा यह तो समय बताएगा लेकिन गर्मा गर्मी के इस वीडियो ने फिर से एक नई चर्चा को जन्म दिया है. बर्चस्व की जंग में कौन बड़ा विधायक जी या एसडीएम साहब, इसका निर्णय आप पर.हमहीं सब कुछ थोड़े ही कहेंगे आप भी थोड़ा जोर डालिये.