SUBHASH KASHYAP
सहारनपुर. पीजी पास इंटर कॉलेज, दिनारपुर रोड गागलहेडी एजुकेशन इंस्टीट्यूट फोरम के तत्वधान में जिला सहारनपुर के समस्त वित्तविहीन स्कूल व कालेज संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में कोरोना काल की अवधि में विद्यालयों में फीस जमा न होने के कारण आ रही समस्याओं पर विचार किया गया.
इस अवसर पर बोलते हुए फोरम के अध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि इस समय वित्तविहीन विद्यालय का संचालन बिना सरकारी सहायता के कराना असंभव है विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों में फीस बिल्कुल भी जमा नहीं हो रही है. जिसके कारण हमारे सामने अपने स्टाफ को वेतन देना सबसे बड़ी समस्या है. हम सभी अप्रैल से जुलाई तक अपने निजी स्रोतों से अपने अध्यापकों का वेतन भुगतान कर रहे हैं ,लेकिन अब अपने अध्यापकों का वेतन देने में वित्तविहीन कॉलेज संचालक भी असमर्थ है.
सचिव देवेंद्र वत्स ने कहा कि प्रदेश में 80% विद्यार्थियों को वित्तविहीन विद्यालय शिक्षा प्रदान कर सरकार का सहयोग करते रहे हैं लेकिन इस आपदा काल में सरकार को आगे बढ़कर वित्त विहीन विद्यालयों के लिए एक राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए.
महामंत्री राज सिंह सैनी ने कहा कि आज वित्तविहीन विद्यालयों के सामने अपने भवन व वाहनों की बैंक की किस्त जमा करना एक बड़ी समस्या है. सरकार के आदेश पर वाहन की फीस माफ है ऐसे में वित्त विहीन स्कूल संचालक अपने भवन व वाहन की फीस कैसे जमा करा पाएंगे. अतः सरकार को हमारी बैंक की किस्त माफ करनी चाहिए.
संगठन मंत्री मोहित बंसल ने कहा कि इस करोनाकॉल में वित्तविहीन विद्यालयों का संचालन करना बहुत ही कठिन है. ऐसे में यदि सरकार राहत पैकेज की घोषणा करती है तो हम ऑनलाइन शिक्षण कार्य को जारी रख सकते हैं अन्यथा मजबूरी वंश जनपद के समस्त स्कूल संचालक ऑनलाइन शिक्षण कार्य पूर्णता बंद कर देंगे,जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी.
बैठक का संचालन वत्सराज त्यागी ने किया. इस दौरान पंकज गर्ग ,मनोज यादव, प्रदीप धीमान ,मोहित कुमार ,कुलदीप सिंह ,कुलदीप आदि वित्तविहीन विद्यालय संचालक उपस्थित रहे.




Add Comment