हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बड़े हैं मामलों में वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस इसको रोकने के लिए नए-नए तरीकों की तलाश कर रही है. अब कोरोना को रोकने के लिए पुलिस ने नया तरीका अपनाया है. पुलिस ने बाइक या स्कूटर पर दो लोगों के बैठने पर पाबंदी लगायी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब एक दो पहिया वाहन पर दो लोगों के बैठने पर चालान होगा.
पत्नी को दो पहिया वाहन पर बैठाने की रहेगी छूट
हालांकि, राहत वाली खबर यह है कि दोपहिया वाहन पर पत्नी को बैठाने की छूट मिली है. आपात आपकी स्थिति में भी केवल पत्नी ही दो पहिया वाहन पर पीछे बैठाई जा सकती है. इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को बैठाने पर पुलिस चलानी कार्रवाई करेगी.
क्या होगी कार्रवाई
इस आदेश के पीछे कोरोना बढ़ते संक्रमण को जिम्मेदार माना जा रहा है. एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन के बाद दोपहिया वाहन पर दो लोगों के बैठने की अनुमति मिली थी. लेकिन, कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ने की बात सामने आने के बाद शारीरिक दूरी का सख्ती से पालन करवाने का नया तरीका शुरू किया गया है. इसके तहत दो लोग एक ही गाड़ी पर मिले तो चालान तो कटेगा ही, साथ ही कोरोना संक्रमण फैलाने की संभावना को लेकर रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी.
हाई कोर्ट ने भी सख्ती के आदेश दिए हैं
एक जनहित याचिका पर हाई कोर्ट ने भी दो गज की दूरी और अन्य एतिहायात का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए हैं. जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं कि दो गज की दूरी का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाए. दो गज की दूरी का उल्लंघन करने के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.




Add Comment