नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते 25 मार्च से चल रहा लॉक डाउन 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के अभिभाषण के बाद 3 मई तक बढ़ा दिया गया जिसे लोग डाउन 2.0 का नाम दिया गया. मंगलवार की घोषणा के बाद बुधवार को गृह मंत्रालय ने लॉक डाउन को लेकर अति महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी कर दी है. नई गाइडलाइन के अनुसार 3 मई तक ना तो बस चलेंगी, पटरी पर मेट्रो/ ट्रेन इतना ही नहीं आकाश में विमान भी उड़ान नहीं भरेंगे. जबकि ट्रेनों का पार्सल बदस्तूर जारी रहेगा.
गृह मंत्रालय की ओर से चीफ सेक्रेटरी और प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे गए नए गाइडलाइन में इस बात पर जोर दिया गया है कि कृषि कार्यों को करने की छूट दी जाए जबकि औद्योगिक गतिविधियों पर पूर्व की भांति रोक जारी रहेगी. स्कूल कॉलेज के साथ परिवहन सेवाओं पर भी रोक रहेगी.
क्या है लॉक डाउन 2.0 में
मंत्रालय की लोक डाउन 2.0 ताजा गाइडलाइन में फिलहाल स्कूल कोचिंग सभी को बंद रखने का आदेश दिया गया है. इतना ही नहीं शादी विवाह समारोह समेत जिम और धार्मिक संस्थान भी बंद रखने को कहा गया है. राजनीतिक और खेल आयोजन पर भी रोक जारी रहेगी. इन सबसे अलग मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है. गृह मंत्रालय ने घर में बने मास्क, दुपट्टा या गमछा को इस्तेमाल में लाने की सलाह दी है. किसान फसल काटने के लिए कुछ छूट दी गई हैं जबकि थूकने वालों पर जुर्माना लगाया गया है इतना ही नहीं सजा का भी प्रावधान है. गृह मंत्रालय ने निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को सीमित छूट दी है.


Add Comment