- सहारनपुर में मंगलवार को 42 कोरोना संक्रमित और हुए स्वस्थ, अब सहारनपुर जिले में सक्रिय मामले 119 और मंडल में 131 रहे
- शामली में कुछ दिन बाद फिर से दो पाॅजिटिव केस निकले, अब सहारनपुर मंडल के तीनो जिले रेड जोन में हुए शामिल
GAURAV SINGHAL
सहारनपुर । लगातार तीसरे दिन भी सहारनपुर में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार दोपहर संक्रमितो के नमूनो की आई जांच रिर्पोट में सभी 42 मामले नेगेटिव निकले। इससे सहारनपुर में सक्रिय मामलो की संख्या घटकर 119 रह गई है। जो तीन-चार दिन पहले करीब 190 हो गई थी। करीब चार-पांच रोज में 71 संक्रमित स्वस्थ हो गए। सीएमओ डा. बीएस सोढी ने यह जानकारी दी।
सहारनपुर मंडल में कुल संक्रमितों की संख्या 233 तक पहुंच गई थी। मंडल में 102 लोगो के स्वस्थ हो जाने से सक्रिय मामले अब केवल 131 रह गए है। कमिश्नर संजय कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शामली में आज 102 नमूनो की जांच रिर्पोट मिली। जिसमें दो मामले कोरोना पाॅजिटिव आए। पिछले करीब आठ दिन से शामली में कोई भी कारोना सक्रिय मामला नहीं था। इसीलिए शामली ओरेंज जोन में आ गया था। नए दो मामले आने से शामली आज फिर से रेड जोन में चला गया। वहां के सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि आज जो दो संक्रमित मामले आए है वे शामली के मोहल्ला अंसारियांन और कलंदर शाह के फल और सब्जी बेचने वाले युवको के है। उन्हें कोरोना-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है। कमिश्नर संजय कुमार, जो शामली जिले के नोडल अफसर भी है, ने बताया कि संक्रमित आए दोनो युवको के मोहल्लो को हाॅट-स्पाट घोषित कर दिया गया और इलाके को सील कर लोगो की आवाजाही रोक दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को रैडम सैंपलिंग करने के निर्देश दिए गए है। शामली में अभी केवल 40 नमूनो की जांच रिर्पोट अपेक्षित थी। लेकिन आज 50-60 सैंपल और भेजे जाएंगे। संजय कुमार ने बताया कि किसी भी जिले में एक भी संक्रमित मामला होने पर वह जिला रेड जोन में रहेगा। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में कुल संक्रमित मामले 23 थे। जिनमे से 13 लोग स्वस्थ हो गए है और अब वहां केवल 10 सक्रिय मामले बचे है। सहारनपुर के सीएमओ डा. सोढी ने कहा कि जो आज 42 मामले स्वस्थ निकले है। उनमें से 40 को ग्लोकल मेडिकल कालेज अस्पताल से घर भेजा जा रहा है। एक स्वस्थ व्यक्ति राजकीय मेडिकल कालेज पिलखनी से और एक अन्य स्वस्थ व्यक्ति को फतेहपुर कोरोना-19 हास्पिटल से घर भेजा जा रहा है। ये सभी 42 लोग 14 दिनो के लिए अपने घरो पर पृथकवास में रहेंगे। एक बार को प्रदेश के सबसे संक्रमित तीन स्थानों मेें शामिल हो गए सहारनपुर में पिछले पांच-छह दिनो से तेजी के साथ आए सुधार का श्रेय यहां के चिकित्सको, नर्सों के साथ-साथ सीएमओ डा. सोढी, नोडल अफसर आबकारी आयुक्त पी गुरूप्रसाद और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की सक्रियता और तत्परता के साथ मोर्चें पर डटे रहने को दिया जा रहा है। सहारनपुर मंडल में सोमवार तक करीब छह हजार 413 नमूने लिए गए थे। जिनमें 222 एक ही दिन में लिए गए थे। सबसे ज्यादा नमूने तीन हजार 766 सहारनपुर से लिए गए थे, मुजफ्फरनगर से 1326 और शामली से 1221 नूमने लिए गए है। मंडल में 5 हजार 285 केस नेगेटिव आए। सबसे ज्यादा 296 नमूनो की जांच मेरठ मेडिकल कालेज से हुई और लखनऊ केजीएमसी से 263 मामलो की जांच रिर्पोट मिली और एनआईबी नोएडा से 127 नमूनो की जांच रिर्पोट प्राप्त हुई।




Add Comment