नई दिल्ली. देशभर में 25 मार्च से ही लॉक डाउन चल रहा है पूरा देश बंद है. लॉक डाउन के प्रथम चरण से पहले ही सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही थी जो 16 मार्च से स्कूलों को बंद करने के चलते रोक दी गयीं थी. परीक्षा को लेकर शंका बनी हुई थी लेकिन मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को इस शंका पर विराम लगा दिया.
डॉ निशंक ने उत्तर पूर्वी दिल्ली को छोड़कर पूरे देश भर में सीबीएसई की दसवीं की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने पिछले महीने ही इसकी सूचना दे दी थी लेकिन इस संबंध में छात्रों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी. डॉ निशंक ने आज शाम ऑनलाइन विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली को छोड़कर देश भर में कक्षा दसवीं की परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी.
उन्होंने कहा कि यह परीक्षाएं उन कुछ छात्रों के लिए फिर से आयोजित की जाएंगी जो उस दिन कानून और व्यवस्था के कारण निर्धारित तिथि पर परीक्षाओं में उपस्थित नहीं हो सकते थे. नए कार्यक्रम की घोषणा 2 दिनों के भीतर की जाएगी.
गौरतलब है कि सीबीएसई कोविड-19 के महामारी के चलते दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए परीक्षा आयोजित कराने में सक्षम नहीं था. कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए 16 मार्च से ही देशभर के स्कूलों को बंद कर दिया गया था. अगर खबरों की मानें तो सरकार ने तालाबंदी हटा ली तो इससे सहमत होने पर कक्षा 12 की बोर्ड की परीक्षाओं को दोबारा कराने के लिए बोर्ड को 10 दिनों की आवश्यकता होगी.
आज ही घोषित हुई आईआईटी जेईई मेंस की परीक्षा तिथि
यहां यह जानना आवश्यक है कि आज मंगलवार को ही आईआईटी जेईई मेंस की परीक्षा तिथियों की घोषणा की गई है. मंत्रालय के मुताबिक यह परीक्षाएं 18,20, 21, 22 और 23 जुलाई को होंगी. जबकि आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा अगस्त के महीने में आयोजित की जाएंगी हालांकि इसकी तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है. डॉ निशंक ने नीट की परीक्षा की तिथि की भी घोषणा की उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को नेट की परीक्षा आयोजित की जाएगी.








Add Comment