नयी दिल्ली : चुनाव की तारीख़ जैसे जैसे नज़दीक आ रही है माहौल भी लगातार करवट ले रहा है. विधानसभा चुनाव में अलग थलग पड़ी कांग्रेस ने अचानक चुनाव में कम बैक किया है. पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. चुनाव से कुछ दिन पहले जारी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जनता से ढेरो वादे किए. आइए जानते हैं कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में क्या कुछ जनता के लिए रखा और क्या वायदा किया है-
- कांग्रेस युवा स्वाभिमान योजना के तहत ग्रैजुएट युवाओं के लिए 5000 और पोस्ट ग्रेजुएट को 7500 हर महीने बेरोजगारी भत्ता.
- बीपीएल परिवारों के एक सदस्य को 25 लाख तक की एकमुश्त राशि.
- सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण.
- 300 यूनिट तक फ्री बिजली, 300 से 400 यूनिट तक 50 प्रतिशत फ्री और 400 से 500 यूनिट तक 30 प्रतिशत फ्री बिजली.
- सभी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करेगी और इन कॉलोनियों के कल्याण और बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए पांच सालों में 35,000 करोड़ खर्च करेगी.
- कांग्रेस की इंदिरा कैंटीन की तर्ज पर 100 इंदिरा कैंटीन खुलेंगे.
- सरकार बनने पर जिन लोगों की नौकरी चली गयी उन्हें 5000 छंटनी मुआवजा दिया जाएगा.
- सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट को चुनौती देंगे, यदि सत्ता में आए तो दिल्ली में मौजूदा स्वरूप में एनआरसी, एनपीआर को लागू नहीं करेंगे.
विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गये हैं. इस बीच, प्रमुख दलों की ओर से घोषणापत्र जारी करने का सिलसिला भी जारी है.

Add Comment