मऊ/ उत्तर प्रदेश. कोरोना को लेकर कल देर रात से पूरे देश को 21 दिन के लिए लॉक डाउन कर दिया गया लेकिन लोग हैं कि घर मे रहने को तैयार नही हैं ऐसे में सरकार ने पुलिस से सख्ती बरतने को कहा है.
जब सख्ती के नाम आये और उत्तर प्रदेश पुलिस की चर्चा न हो तो पूरा मामला ही अधूरा रह जाता है. मुर्गा बनवाना, उठक बैठक लगवाना कान पकड़वाने से लेकर लठियाने तक पुलिस जन सेवा करती है. लेकिन उत्तर प्रदेश की पुलिस फिर चर्चा में है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मऊ से पुलिस के लॉक डाउन के दौरान युवकों से सख्ती की विडियो वायरल हो रही है. वीडियो में पुलिस ने कई युवकों को रोका हुआ है. यहां भी पुलिस सज़ा तो दे रही है लेकिन बिलकुल अलग तरीक़े से. न तो मुर्गा बनवाया, न ही लाठियाया, सज़ा तो दी लेकिन बिलकुल अलग तरीके से.युवक माफी मांग रहे हैं लेकिन पुलिस कोई नरमी बरतने के मूड में नही है. सबसे पहले पुलिस ने युवकों से सपाट की एक्सरसाइज़ करवाई साथ ही गिनती भी करती रही. फिर दंड बैठक वो भी बिना कान पकड़े.
इस दौरान पुलिस ने कहा भी कि यदि आप कानून का पालन नही करेंगे तो आपकी फ़िटनेस का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है. अब पुलिस का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.


Add Comment