PRAKASH K PANDEY
New Delhi. देश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमण के फैलने के चलते आज केंद्र सरकार ने 2 हफ्ते के लिए लॉक डाउन को और बढ़ा दिया है. 4 मई से शुरू होने वाला लॉक डाउन 17 मई तक चलेगा. केंद्र सरकार ने वायरस के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए यह फैसला लिया. गृह मंत्रालय ने कोविड-19 की स्थिति की व्यापक समीक्षा करने के बाद 4 मई से दो हफ्तों की अवधि के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत लॉक डाउनलोड रखने का फैसला लिया.
गृह मंत्रालय के आदेश के बाद क्या प्रभाव पड़ेगा
गृह मंत्रालय के ताजा आदेश के बाद रेड जोन में पहले की तरह बंदी रहेगी. सख्ती को और ज्यादा बढ़ाए जाएगा.साइकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और कैब सेवाएं नहीं चलेगी. एक जिले से दूसरे जिले के बीच बस सेवाएं बंद रहेंगी. स्पा, सैलून और नाई की दुकानें बंद रहेंगी. पूरे देश में रेल, जहाज मेट्रो सेवा और एक राज्य से दूसरे राज्य में आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा. स्कूल, कॉलेज और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे.
ऑरेंज जोन में ऐसा होगा लॉक डाउन का हाल
ऑरेंज जोन में बसों का परिचालन बंद रहेगा. कैब के संचालन की अनुमति दी जाएगी. कैब में ड्राइवर के साथ एक ही यात्री बैठ सकेगा. ऑरेंज जोन में इंडस्ट्रियल एक्टिविटी शुरू की जाएगी और कंपलेक्स भी खोल दिए जाएंगे.
ग्रीन जोन का क्या होगा?
देशभर को तीन जोन में बांटा गया है जिनको रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन नाम दिया गया है. ग्रीन जोन में सभी बड़ी आर्थिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी. वर्तमान आदेश के अनुसार ग्रीन जोन के 307 जिलों में बसें चलेंगी. लेकिन बसों की क्षमता 50% से ज्यादा नहीं होने दी जाएगी.
इसका सीधा सीधा मतलब है कि यदि किसी बस में 50 सीटें हैं तो उसमें से 25 से ज्यादा यात्री नहीं बैठ पाएंगे. डिपो में भी 50% से ज्यादा कर्मचारी काम पर नहीं आएंगे. इन जिलों में नाई की दुकानें, सैलून समेत अन्य जरूरी सेवाओं और वस्तुएं उपलब्ध कराने वाले संस्थान भी 4 मई से खुल जाएंगे. लॉक डाउन के दौरान सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, स्पोर्ट्स कंपलेक्स आदि बंद रखे जाएंगे.



Add Comment