COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

न्यूज़

लॉक डाउन में गुरुद्वारा में जारी है लंगर, लोगों को मिल रहा भोजन, बन रही मिसाल

देवबंद में लाॅक डाउन के चलते पिछले 53 दिनों से गुरूद्वारा श्री गुरूनानक सभा के तत्वावधान में गुरू के लंगर से लगातार जरूरतमंदों का पेट भरा जा रहा हैरोजाना करीब एक हजार जरूरतमंदो तक पहुंचाया जा रहा है गुरू का लंगरदेवबंद

(गौरव सिंघल)। देवबंद गुरूद्वारा श्री गुरूनानक सभा के तत्वावधान में लॉक डाउन के चलते शुरू किया गया गुरू का लंगर पिछले 53 दिनों से लगातार जारी है। रोजाना 800 से करीब एक हजार जरूतमंदों तक लंगर पंहुचाया जा रहा है। देश में लॉक डाउन लगने के बाद बहुत से लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में गुरूद्वारा श्री गुरूनानक सभा, देवबंद द्वारा बीते 53 दिनों से नगर में जगह- जगह जरूरतमदों तक गुरू का लंगर पंहुचाया जा रहा है। गुरूद्वारा कमेटी के सचिव सरदार दिलबाग सिंह ने बताया कि गुरूद्वारा साहिब में लंगर पकाकर कार द्वारा कुटी रोड़, गांधी कालोनी, मंगलौर चौकी, टोल प्लाजा, बाबूराम कॉलेज, रेलवे रोड़ आदि स्थानों पर लंगर वितरित किया जा रहा है। गुरूद्वारा कमेटी के प्रेस सचिव सरदार इंद्रपाल सिंह ने बताया कि भूखे साधूओं की भूख मिटाने के लिए प्रथम पातशाह गुरू नानक देव जी के द्वारा शुरू की गई लंगर की प्रथा आज भी लाखों लोगों का पेट भर रही है। उन्होने बताया कि नगर के सभी धर्मों के लोग गुरूद्वारा साहिब के लंगर में सहयोग दे रहे है। लॉक डाउन खुलने तक लंगर जारी रहेगा। इस दौरान श्याम लाल भारती, बालेंद्र सिंह, अरविंदर सिंह कपूर, गुरजोत सिंह सेठी, विजय गिरधर, डा. गुरदीप सिंह सोढी, चंद्रदीप सिंह, हर्ष भारती, हर्षदीप मनचंदा, जितेश बतरा, बिट्टू कपूर, सन्नी सेठी, प्रदीप महेश्वरी आदि मौजूद रहे।