टॉप न्यूज़

Delhi violence: लगता है कि दिल्ली में दरिंदे आ गए, आप नेता सिसोदिया ने दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई को कहा

नई दिल्ली. दिल्ली के हालात को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री मनीष सिसोदिया ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने दंगाइयों को तत्काल गिरफ्तार करने और राजधानी को शांति बहाल करने की अपील की है.
गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से से दिल्ली को दहलाने की साजिश हो रही है जिसे गृह मंत्रालय ने भी माना है. दंगो के चलते 8 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.
दिल्ली पुलिस लगातार शांति बहाली की अपील कर रही है, इतना ही नही सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी हालात पर चिंता जाहिर करते हुए लोगों से शांति रखने की अपील की. सीएम ने मरने वालों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सब अपने ही लोग थे.
केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में जल्द शांति बहाली के लिए कठोर कदम उठाने की अपील की. गृहमंत्री अमित शाह की ओर से आधिकारिक बयान है कि दंगाइयों पर कोई भी दरियादिली नहीं दिखाई जाएगी. दिल्ली में शांति बहाली के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे,उठाए जाएंगे. दिल्ली का माहौल खराब करने की इजाजत किसी को नहीं है. साथ ही अमित शाह ने यह भी कहा कि फोर्स की कमी नहीं है. वहीं आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पूरे मामले पर दुख व्यक्त किया है. मनीष सिसोदिया ने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली में दंगा करने वालों को दरिंदा करार देते हुए कहा कि दिल्ली में पता नहीं कहां से दरिंदे आ गए. उन्होंने लिखा ये हमारी दिल्ली की आम जनता नही है. अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग जिस भी जाति या धर्म के हैं, इन्हें तुरंत पकड़कर अंदर डालना चाहिए. उन्होंने दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की.


उधर, गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक खत्म कर बाहर आए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मीडिया को बताया कि सभी लोग मिलकर दिल्ली की शांति के लिए प्रयास करेंगे.