COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

Covid-19 update: 236 लोगों ने दी मौत को मात, 40 की जंग जारी, हॉटस्पॉट संख्या हुई 9, जानिए ताजा हाल

सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोना संक्रमण का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. हालांकि इसमें ठीक होने वालों की संख्या भी बराबर की है. बावजूद इसके इसकी गति पर रोक लगाने में ज्यादा सफलता नहीं मिली है.
जिले में नए कोरोना पेशेंट मिलने के बाद से वर्तमान में कुल 276 कोरोना संक्रमित मामले हो चुके हैं जिनमें से 236 पेशेंट ने कोरोना जैसी महामारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है वहीं 40 लोग का संघर्ष जारी है.
रविवार को दिल्ली और नोएडा से लौटे कुल 4 लोगों को कोविड-19 में शिफ्ट किया गया. चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद उन्हें क्वॉरेंटाइन से अस्पताल भेज दिया गया. चारों मरीजों में तीन लोग नोएडा से लौटे थे जबकि एक व्यक्ति दिल्ली से कराया था.
सबसे अधिक दिक्कत नकुड के गांव दौराला से है जहां एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है. इस गांव से 4 लोग पहले भी पॉजिटिव मिल चुके हैं वहीं नगर क्षेत्र के शारदा नगर से एक युवक जबकि गंगोह के बिलासपुर से दो युवक संक्रमित पाए गए हैं. नए संक्रमितों के मिलने के बाद से हॉटस्पॉट की गिनती में भी परिवर्तन हुआ है अब यह 7 से 9 हो गए हैं.