सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. देहात के लोग भी लापरवाही के मामले में शहर वालों से पीछे नहीं है. ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि बुधवार को पहली बार देहात के आंकड़ों में शहर के आंकड़े को बहुत पीछे छोड़ दिया.
शहर से जहां 29 मरीज मिले वहीं कोरोना से संक्रमित 79 लोग केवल गांव से मिले हैं. देहात के अलग-अलग क्षेत्रों से आई इस संख्या ने सोचने पर मजबूर कर दिया है क्योंकि कोरोना को देहात से दूर रखने के लिए सभी प्रयास प्राथमिक स्तर पर रखे जा रहे थे. बुधवार को कुल 108 मामले पॉजिटिव आए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6075 हो गयी है.
इनमें से 4330 लोग ऐसे हैं जिन्होंने महामारी को मात दी है जबकि 81 जीवन की जंग हार गए हैं. जिले में इस वक़्त 1662 एक्टिव केस हैं.
जानिए कहां से कितने मरीज़
सहारनपुर नगर से 29, गंगोह से 21, नांगल से 11, सढौली कदीम से 8, देवबंद से 7, नकुड़ से 5, सरसावा और पुवारका 4-4, रामपुर मनिहारान से 3, मुज्जफराबाद और नानौता से 2-2, बलियाखेड़ी से 1 जबकि अन्य स्थानों से 11 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
क्षेत्रवार कोरोना संक्रमित की संख्या
- शहर के गोपाल नगर, हकीकत नगर, लक्ष्मी नगर, पुलिस लाइन, शारदा नगर और गोविंद नगर से 2-2 जबकि सराफा बाजार, अंबेडकरनगर, मेडिकल कॉलेज, दामोदरपुरी, रेलवे कॉलोनी खंड 2, वजीर बिहार, इस्माइलपुर, लेबर कॉलोनी, लक्ष्मी धाम, रामनगर, राघवपुरम, कायस्थान, माधव नगर, भगवती कॉलोनी, चौताला मोरगंज, अर्जुन नगर, खलासी लाइन से एक-एक मरीज कोरोना से संक्रमित पाया गया है.
- गंगोह के कोली माजरा से 14, शेरमऊ से दो गंगोह देदनौर, मुबारकपुर, वजीरपुर और महंगी से एक-एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- नागल, खेड़ा मुगल से दो-दो जबकि इशकपुर, चंदेना, खजूरवाला, तलहेड़ी बुजुर्ग, भट्ट खेड़ी, काशीपुर और सीएससी से एक-एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- सढौली कदीम के बेहट पुलिस स्टेशन 6 जबकि रसूलपुर और रतनपुरा से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- देवबंद के शुगर मिल से 5 और टीचर कॉलोनी से 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- नकुड के लतीफपुर और नकुड कस्बे से दो-दो जबकि फंदपुरी से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- सरसावा के ननवा खेड़ी से दो और बिरवी, सरसावा स्टेशन से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है.
- पुवारका के लाडवा से दो और कैलाशपुर, हीरा खेड़ी से एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है.
- रामपुर के पीपल तला से एक और पावर ग्रिड से दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- मुजफ्फराबाद के शाहपुर और मुजफ्फराबाद से 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- ननौता के शिमलाना के दो लोग कोरोना से संक्रमित हैं.
- बलिया खेड़ी के पुनदेंन से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि अन्य स्थानों से 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Add Comment