Uncategorized

Big News: कल से सभी बैंक अपने समय से खुलेंगे, जिलाधिकारी ने दिए आदेश

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोना वायरस के चलते 14 अप्रैल तक चलने वाले लॉक डाउन के बीच बैंक के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. कल से बैंक अपने निर्धारित समय यानी सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक उपभोक्ताओं के लिए खुलेंगे. ऐसे ही बैंक के एटीएम व बिजनेस कॉरस्पॉडेंट पूर्व की तरह ही ग्राहक सेवा प्रदान करेंगे. इस संबंध में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आदेश जारी किए हैं.
आज सोमवार को जारी अपने आदेश में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने राज्य स्तरीय बैंकर समिति के पत्र के अनुक्रम में यह निर्णय लिया.
दरअसल, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 30 मार्च यानी कि सोमवार को बैंक में ग्राहक सेवा प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक करने की अनुशंसा की गई थी. जिलाधिकारी ने उक्त पत्र के संदर्भ में विचार करने के बाद यह निर्णय लिया और साथ ही जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर इसका अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही है. कोरोना के चलते बैंक को लॉक डाउन से बाहर रखते हुए जरूरी मानते हुए सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक ग्राहकों के लिए खोला जा रहा था.अब यह अवधि बढ़ाकर शाम 4 बजे तक कर दी गयी है.